HomeAccidentताड़ीखेत मार्ग पर खाई में गिरी अनियंत्रित कार, 87 वर्षीय बुजुर्ग की...

ताड़ीखेत मार्ग पर खाई में गिरी अनियंत्रित कार, 87 वर्षीय बुजुर्ग की दर्दनाक मौत

ADVERTISEMENTS

महिला गंभीर हालत में हायर सेंटर हल्द्वानी रेफर

सीएनई रिपोर्टर, रानीखेत। अल्मोड़ा जनपद के ताड़ीखेत क्षेत्र में शनिवार सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। सुबह करीब 9 बजे रानीखेत बाजार से ताड़ीखेत जा रही कार हाईडिल के पास अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरी। हादसे में 87 वर्षीय बुजुर्ग की मौत हो गई, जबकि कार सवार एक महिला को गंभीर हालत में हल्द्वानी हायर सेंटर रेफर किया गया है।

मिली जानकारी के अनुसार कार चालक लाखन सिंह बिष्ट गनियाद्योली से रानीखेत बाजार आया था। वापसी के दौरान कार में ग्राम एराडी निवासी करन राजोरिया और 87 वर्षीय कुशल सिंह रौतेला सवार थे। इसी दौरान गनियाद्योली निवासी अनुराधा बिष्ट (42 वर्ष), पत्नी कुलदीप बिष्ट भी ताड़ीखेत जाने के लिए कार में बैठ गईं। इस तरह कार में चालक सहित चार लोग सवार थे।

जैसे ही वाहन हाईडिल क्षेत्र के पास पहुंचा, अचानक चालक का नियंत्रण कार से हट गया और कार सीधे खाई में जा गिरी। हादसे में कुशल सिंह रौतेला और अनुराधा बिष्ट गंभीर रूप से घायल हो गए, जबकि चालक लाखन सिंह बिष्ट और करन राजोरिया सुरक्षित रहे।

स्थानीय लोगों ने शुरू किया रेस्क्यू

स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को तत्काल प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र ताड़ीखेत लाया गया। जहां चिकित्सकों ने कुशल सिंह रौतेला (87 वर्ष, पुत्र पान सिंह, निवासी ग्राम एराडी) को मृत घोषित कर दिया। वहीं गंभीर रूप से घायल अनुराधा बिष्ट को प्राथमिक उपचार के बाद हल्द्वानी रेफर कर दिया गया।

ब्रेक फेल और स्टीयरिंग लॉक से हुआ हादसा

हादसे के बाद चालक लाखन सिंह बिष्ट ने बताया कि कार का स्टीयरिंग लॉक हो गया और ब्रेक फेल हो गए, जिससे वाहन पर नियंत्रण नहीं रहा और कार खाई में गिर गई। इधर पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। हादसे की खबर मिलते ही मृतक के परिजन भी मौके पर पहुंच गए थे।

हाइडिल कालोनी से एक मोड़ पहले हुआ हादसा

बताया जा रहा है कि जब वाहन गनियाद्योली कस्बे में पहुंचा तो तौड़ा में सिलाई प्रशिक्षण केंद्र की प्रशिक्षक अनुराधा पत्नी कुलदीप बिष्ट ने लिफ्ट मांगी। स्टेट हाईवे पर हाइडिल कालोनी से एक मोड़ पहले ढलान पर चालक लाखन कार पर नियंत्रण खो बैठा। नतीजतन, वाहन सड़क से नीचे करीब सौ मीटर गहरे में जा पलटा।

यह भी प​ढ़ें — पूर्व व्यापार मंडल अध्यक्ष का क्यों चढ़ा पारा

ADVERTISEMENTS
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments