HomeUttarakhandAlmoraब्लॉक स्तरीय खेल प्रतियोगिता संपन्न, छात्र-छात्राओं ने दिखाया दमखम

ब्लॉक स्तरीय खेल प्रतियोगिता संपन्न, छात्र-छात्राओं ने दिखाया दमखम

ADVERTISEMENTS

सीएनई रिपोर्टर, अल्मोड़ा/लमगड़ा। स्थानीय छड़ोंजा मैदान में ब्लॉक स्तरीय प्रारंभिक शिक्षा खेल प्रतियोगिता का भव्य आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में क्षेत्र के विभिन्न प्राथमिक एवं उच्च प्राथमिक विद्यालयों के बालक-बालिकाओं ने उत्साहपूर्वक प्रतिभाग किया।

कार्यक्रम का शुभारंभ ब्लॉक प्रमुख त्रिलोक सिंह रावत ने किया। अपने संबोधन में उन्होंने छड़ोंजा मैदान में टिन शेड, शौचालय निर्माण एवं पेयजल सुविधा उपलब्ध कराने का आश्वासन दिया।

खंड शिक्षा अधिकारी सुश्री प्रेमा बिष्ट ने अपने उद्बोधन में सभी प्रतिभागियों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि छात्र-छात्राओं को पूरी निष्ठा और क्षमता के साथ प्रदर्शन कर जिला एवं राज्य स्तर तक पहुंचकर क्षेत्र का नाम रोशन करना चाहिए।

प्रतियोगिता के परिणाम

  • उच्च प्राथमिक बालक वर्ग
    • 200 मीटर दौड़ : भास्कर कुमार – प्रथम
    • 400 मीटर दौड़ : हर्षित कनवाल – प्रथम
    • 600 मीटर दौड़ : मोहित सिंह – प्रथम
    • गोला फेंक : जितेंद्र – प्रथम
  • प्राथमिक बालक वर्ग
    • 50 मीटर दौड़ : हरेंद्र बिष्ट – प्रथम
    • 200 मीटर दौड़ : दिव्यांशी लोहनी – प्रथम
    • 400 मीटर दौड़ : कमल फर्त्याल – प्रथम
  • प्राथमिक बालिका वर्ग
    • 50 मीटर दौड़ : रचना बिष्ट – प्रथम
    • 200 मीटर दौड़ : कंचन – प्रथम
    • 400 मीटर दौड़ : रचना आर्य – प्रथम
    • गोला फेंक (जूनियर) : कृतिका कपकोटी एवं नेहा आर्य – संयुक्त प्रथम
    • चक्का क्षेपण : प्रेमा बिष्ट – प्रथम

पुरस्कार वितरण व विशिष्ट अतिथि

विजयी प्रतिभागियों को खंड शिक्षा अधिकारी सुश्री प्रेमा बिष्ट, उप शिक्षा अधिकारी सुश्री अंजलि चंद, जिला पंचायत सदस्य सुश्री रजनी फर्त्याल एवं थाना अध्यक्ष लमगड़ा प्रमोद पाठक द्वारा पुरस्कृत किया गया।

इस अवसर पर ग्राम प्रधान धूरा संगरौली के प्रतिनिधि दयाल पांडे, क्रीड़ा समन्वयक पूनम पंत, तथा पूर्व क्रीड़ा समन्वयक देवेंद्र टम्टा विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहे।

यह भी पढ़ें — पूर्व व्यापार मंडल अध्यक्ष का चढ़ा पारा

निर्णायक मंडल व आयोजन समिति

निर्णायक मंडल में दीपक शाही, राजेश बजेठा, देवेंद्र कुमार टम्टा, सुंदर फर्त्याल, गोपाल चौहान, गिरधारी बिष्ट, निर्मला राणा, पूजा बिष्ट, तनीषा किरोला एवं त्रिलोक सिंह ने भूमिका निभाई।

कार्यक्रम की सफलता में राजेंद्र सिंह मनराल, संजय कुमार जोशी, जीत सिंह रावत, कुंदन सिंह गैड़ा, महेंद्र सिंह मिराल (Mahendra Singh Miral), राजेंद्र गिरी गोस्वामी, डूंगर राम, देवेंद्र सिंह, ब्लॉक समन्वयक अंजलि, ज्योति पंत, सुनीता एवं दिगपाल राम का विशेष योगदान रहा। कार्यक्रम का संचालन संजीव जोशी एवं नमिता वर्मा ने किया।

ADVERTISEMENTS
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments