HomeBreaking Newsउत्तराखंड: 5 साल की बच्ची से छेड़छाड़ के आरोप में 65 वर्षीय...

उत्तराखंड: 5 साल की बच्ची से छेड़छाड़ के आरोप में 65 वर्षीय बुजुर्ग गिरफ्तार

ADVERTISEMENTS

लक्सर (हरिद्वार): उत्तराखंड के हरिद्वार जिले के लक्सर क्षेत्र में 5 साल की मासूम बच्ची से छेड़छाड़ के मामले में पुलिस ने बड़ा कदम उठाते हुए 65 वर्षीय बुजुर्ग आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने यह कार्रवाई वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) प्रमेंद्र डोबाल के निर्देश पर 48 घंटे के भीतर अंजाम दी।

जानकारी के अनुसार, घटना 21 सितंबर 2025 की है। पीड़ित बच्ची के पिता ने लक्सर कोतवाली में तहरीर देकर आरोप लगाया कि गांव के ही एक बुजुर्ग ने उसकी 5 साल की बेटी से छेड़छाड़ की। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने आरोपी के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 74 और पॉक्सो एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया।

विशेष टीम ने दबोचा आरोपी

बच्ची से जुड़े इस गंभीर अपराध को लेकर एसएसपी प्रमेंद्र डोबाल ने विशेष जांच टीम गठित की और मामले की जांच उपनिरीक्षक दीपक चौधरी व महिला उपनिरीक्षक प्रियंका नेगी को सौंपी। टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए 24 सितंबर को आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। आज, 26 सितंबर को आरोपी को कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया गया है।

पुलिस का सख्त संदेश

लक्सर कोतवाली प्रभारी निरीक्षक राजीव रौथाण ने कहा:
“मासूम बच्चों के साथ किसी भी तरह की दरिंदगी करने वालों को कतई बख्शा नहीं जाएगा। अभिभावकों से अपील है कि ऐसे मामलों में तुरंत पुलिस को सूचना दें ताकि अपराधियों के खिलाफ त्वरित कार्रवाई की जा सके।”

लक्सर और पथरी क्षेत्र में बढ़ते अपराध

लक्सर और पथरी थाना क्षेत्रों में हाल के दिनों में छेड़छाड़ और दुष्कर्म जैसी घटनाओं में बढ़ोतरी देखने को मिली है। इससे पहले भी पथरी थाना क्षेत्र में एक नाबालिग लड़की से गैंगरेप की वारदात सामने आई थी, जिसमें तीन आरोपियों ने वारदात को अंजाम देने के बाद लड़की को छत से नीचे फेंक दिया था। यह घटना वीडियो में कैद हो गई थी और इलाके में आक्रोश फैल गया था। लक्सर में मासूम बच्ची से छेड़छाड़ का यह मामला समाज के लिए गहरी चिंता का विषय है। लगातार सामने आ रही ऐसी घटनाएं अभिभावकों को सतर्क रहने और प्रशासन को और सख्ती से कदम उठाने की ओर इशारा करती हैं।

ADVERTISEMENTS
🔴 BREAKING: खनन कारोबारी का खौफनाक गुस्सा! रेट विवाद में प्रतिद्वंद्वी का क्या हाल किया? (देखें वीडियो)
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments