HomeUttarakhandAlmoraअल्मोड़ा: आगे बढ़ी मुख्य बाजार के सौंदर्यीकरण की पहल, डीएम ने ली...

अल्मोड़ा: आगे बढ़ी मुख्य बाजार के सौंदर्यीकरण की पहल, डीएम ने ली बैठक

👉 विभागीय अधिकारियों तथा कंसल्टेंट कंपनी के अधिकारियों को जरूरी निर्देश

ADVERTISEMENTSAd Ad

सीएनई रिपोर्टर, अल्मोड़ा: नगर की ऐतिहासिक पटाल बाजार के सौंदर्यीकरण के लिए चली पहल अब आगे बढ़ने लगी है। इसी संबंध में बुधवार को डीएम आलोक कुमार पांडेय की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट के वीसी कक्ष में बैठक हुई। जिसमें जरूरी निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिए गए।

बैठक में बाजार के सौंदर्यीकरण तथा बिजली के तारों एवं पानी के पाइपों को अंडर ग्राउंड करने के लिए जिलाधिकारी ने आवश्यक दिशा निर्देश दिए। अधिकारियों से कहा कि सौंदर्यीकरण के कार्य शुरू करने से पहले बाजार के सभी हितधारकों, व्यापारियों एवं नगर निगम के साथ संयुक्त बैठक की जाए, ताकि किसी प्रकार की आशंका पैदा नहीं होने पाए। जिलाधिकारी ने बिजली एवं पानी सप्लाई से संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि वे अपने अपने कार्यों की रुपरेखा जल्द तैयार कर लें। उन्होंने कंसल्टेंट कंपनी के अधिकारियों को कहा कि पूरे बाजार का भ्रमण कर सौंदर्यीकरण की संभावनाओं का जायजा लें। साथ ही कहा कि बाजार के सौंदर्यीकरण के लिए डिजाइन एवं सामग्री सभी उच्च गुणवत्ता की ही होनी चाहिए। उन्होंने निर्देश दिए कि जल निकासी की उपयुक्त व्यवस्था बनाई जाए।

बैठक में जिला पर्यटन विकास अधिकारी प्रकाश सिंह खत्री ने पटाल बाजार के सौंदर्यीकरण को लेकर अब तक हुई कार्यवाहियों का ब्यौरा बैठक में जिलाधिकारी के सम्मुख रखा। जिलाधिकारी ने निर्देश दिए कि सभी संबंधितों के साथ समन्वय बनाते हुए कार्यों को गतिशील बनाएं। बैठक में मुख्य विकास अधिकारी रामजी शरण शर्मा, अधिशाषी अभियंता जल संस्थान नीरज तिवारी, यूपीसीएल कन्हैया जी मिश्रा, तहसीलदार ज्योति धपवाल, क्षेत्रीय पुरातात्विक अधिकारी चंद्र सिंह चौहान समेत अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित थे।

ADVERTISEMENTS
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments