👉 हेमवती नंदन बहुगुणा स्पोर्ट्स स्टेडियम में विक्टोरिया प्रीमियर लीग-2025
सीएनई रिपोर्टर, अल्मोड़ा: यहां हेमवती नंदन बहुगुणा स्पोर्ट्स स्टेडियम में विक्टोरिया प्रीमियर लीग-2025 के मैच जारी है। सोमवार को 11वें रोज खेले गए तीन मैचों में पहला मैच अल्मोड़ा क्रिकेटर्स ने 144 रनों के बड़े अंतर से जीता, जबकि दूसरे मैच में विक्टोरिया की टीम ने 4 विकेट से मैच जीत लिया। तीसरा मैच अल्मोड़ा चैलेंजर की टीम ने 184 रनों के भारी अंतर से जीता।
पहला मैच अल्मोड़ा सर्विसेस व अल्मोड़ा क्रिकेटर्स के बीच खेला गया। जिसमें अल्मोड़ा क्रिकेटर्स टीम ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया। पहले बल्लेबाजी करते हुए अल्मोड़ा क्रिकेटर्स की टीम ने निर्धारित 20 ओवरों में 5 विकेट खोकर 269 रन बनाए। इस लक्ष्य का पीछे करने उतरी अल्मोड़ा सर्विसेस की टीम 16.2 ओवरों में 10 विकेट खोकर महज 125 रन ही बना सकी और अल्मोड़ा क्रिकेटर्स ने 144 रनों के अंतर से जीत दर्ज की।इस मैच के मैन ऑफ दा मैच अल्मोड़ा क्रिकेटर्स ऑल राउंडर नीरज बिष्ट रहे, जिन्होंने पहले बल्लेबाजी करते हुए 29 गेंदों में नाबाद 60 रन बनाए व गेंदबाजी करते हुए 3 ओवरों में 16 रन देकर 2 विकेट लिए।
दूसरा मैच विक्टोरिया व वेद वॉरियर्स के बीच हुआ। जिसमें विक्टोरिया की टीम ने टॉस जीतकर पहले क्षेत्ररक्षण का निर्णय लिया। बल्लेबाजी करने उतरी वेद वॉरियर्स टीम ने निर्धारित 20 ओवरों में 8 विकेट खोकर 203 रन बनाए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी टीम विक्टोरिया ने 17.5 ओवरों में 6 विकेट खोकर 207 रन बनाते हुए 4 विकेट से मैच जीत लिया। इस मैच के मैन आफ़ द मैच विक्टोरिया टीम के आल राउंडर भरत अधिकारी रहे, जिन्होंने बेहतरीन गेंदबाजी करते हुए 4 ओवरों में 22 रन देकर 5 विकेट अपने नाम किए व बल्लेबाजी करते हुए 32 गेंदों में 48 रन बनाए।
तीसरा मैच अल्मोड़ा चैलेंजर्स व अल्मोड़ा सर्विसेस के बीच खेला गया, जिसमें अल्मोड़ा चैलेंजर्स ने टॉस जीत कर पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया। पहले बल्लेबाजी करते हुए अल्मोड़ा चैलेंजर्स ने निर्धारित 20 ओवरों में 8 विकेट खोकर 240 रन बनाए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी अल्मोड़ा सर्विसेस ने 14.5 ओवरों में 10 विकेट खोकर महज 56 रन बना सकी और अल्मोड़ा चैलेंजर्स ने 184 रनों से बड़ी जीत दर्ज की। इस मैच के मैन ऑफ द मैच अल्मोड़ा चैलेंजर्स के तेज गेंदबाज गौरव रहे, जिन्होंने बेहतरीन गेंदबाजी करते हुए 4 ओवरों में 11 रन देकर 3 विकेट लिए।
आज मैचों के मुख्य अतिथि पूर्व छात्रसंघ अध्यक्ष व पूर्व सभासद जगदीश चौहान रहे, जिन्होंने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर सभी खिलाड़ियों को शुभकामनाएं दीं और मैच का शुभारंभ किया। मैच में सत्येंद्र कुमार सिंह व शमशाद अल्वी अम्पायर, मयंक व अभय स्कोरर, अनिल टम्टा उद्घोषक और किशन लाल ग्राउंड्स मैन रहे। इस मौके पर विक्टोरिया क्लब के अध्यक्ष मनोज सिंह पवार, सचिव जगदीश चौहान, उपाध्यक्ष ललित कनवाल, कोषाध्यक्ष रोहित भट्ट, गौरव कुमार, दीप चंद्र जोशी, जसवंत सिंह रावत, पप्पू जोशी, अनिल कनवाल, सूरज परिहार, नरेंद्र बगड़वाल, आबिद अली, संजय वर्मा, संगम पांडे, प्रकाश जोशी, मदन रावत, शंकर जोशी, राजेंद्र राणा, अतुल वर्मा समेत कई खेल प्रेमी मौजूद रहे।

