HomeUttarakhandBageshwarहिन्दी दिवस: लेखकों की कृतियों का विमोचन, भाषा को अपनाने पर ज़ोर

हिन्दी दिवस: लेखकों की कृतियों का विमोचन, भाषा को अपनाने पर ज़ोर

ADVERTISEMENTS

गरुड़ (सीएनई रिपोर्टर)। हिंदी दिवस के अवसर पर तीन लेखकों की नई पुस्तकों का विमोचन किया गया। इस कार्यक्रम का आयोजन उत्तराखंड पत्रकार एवं साहित्यकार समिति, गरुड़ द्वारा किया गया।

🚨 अल्मोड़ा की नाक कट गई!
विदेशी पर्यटक ने दिखाई हकीकत
Almora News
पूरी रिपोर्ट देखने के लिए यहाँ क्लिक करें ▶
CNE - Creative News Express

विमोचित की गई पुस्तकों में मोहन जोशी की ‘मोहन बाल कहानियां’, आशा बुटोला का काव्य संग्रह ‘प्रतीक्षा’, और सुरेंद्र वर्मा का काव्य संग्रह ‘जड़ों की छांव’ शामिल हैं।

साहित्यकार मोहन जोशी ने इस मौके पर कहा कि पितृ पक्ष में पितरों को याद करते हुए पुस्तक विमोचन करना एक सुखद अनुभव है। उन्होंने जोर देते हुए कहा कि हिंदी दिवस मनाने की बजाय हमें इस भाषा को अपने जीवन में अपनाना चाहिए, क्योंकि यह केवल हमारी भाषा नहीं, बल्कि हमारी पहचान भी है।

वरिष्ठ साहित्यकार गोपाल दत्त भट्ट ने बताया कि हिंदी देश में सबसे ज्यादा बोली जाने वाली भाषा है और सबसे अधिक साहित्य भी इसी भाषा में लिखा गया है।

लेखक सुरेंद्र वर्मा ने अपनी कृति ‘जड़ों की छांव’ के बारे में बताया कि यह उन बुजुर्गों को समर्पित है, जिनका संघर्ष भरा जीवन अक्सर आश्रमों में बीतता है। यह उनकी दूसरी किताब है। वहीं, आशा बुटोला ने अपने काव्य संग्रह ‘प्रतीक्षा’ के बारे में कहा कि यह उनकी दूसरी पुस्तक है, जिसमें कुल 54 कविताएं हैं। इन कविताओं में नारी शक्ति और स्थानीय मुद्दों को उजागर करने का प्रयास किया गया है।

कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए रतन सिंह किरमोलिया ने कहा कि केवल हिंदी दिवस मनाने से हिंदी मजबूत नहीं होगी। आजादी के 70 साल से भी ज़्यादा समय बीत जाने के बाद भी हम सिर्फ दिवस मनाने तक सीमित हैं। हमें भाषा को अपने दैनिक जीवन में अपनाना होगा।

इस मौके पर जावेद सिद्दीकी, हरीश जोशी, आशा जोशी, प्रेमा भट्ट, अनिल पांडे, चंद्र शेखर, डॉ. हेम चंद्र दूबे, डॉ. गोपाल कृष्ण जोशी, त्रिलोक बुटोला, डॉ. गिरीश अधिकारी, मनोज खोलिया सहित कई गणमान्य व्यक्ति मौजूद रहे।

ADVERTISEMENTS
🔴 EXCLUSIVE: भीषण बस हादसा!

हल्द्वानी से पिथौरागढ़ जा रही बस पलटी, मौके पर मची चीख-पुकार!

हादसे की पूरी वीडियो और रेस्क्यू अभियान देखने के लिए ऊपर क्लिक करें।

यूट्यूब पर देखें
⚠️ बागेश्वर में मौसम का ‘रौद्र’ रूप

पहाड़ों में भारी बारिश के बाद क्या हैं हालात? सीधे ग्राउंड ज़ीरो से देखें यह विशेष वीडियो रिपोर्ट।

▶ वीडियो देखने के लिए क्लिक करें
SOURCE: YOUTUBE SHORTS
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments