HomeBreaking Newsउत्तराखंड: नशेड़ी पति पत्नी की बेरहमी से हत्या कर फरार

उत्तराखंड: नशेड़ी पति पत्नी की बेरहमी से हत्या कर फरार

ADVERTISEMENTS

दो मासूम बच्चों के सिर से उठा मां का साया

सीएनई रिपोर्टर। उत्तरकाशी

उत्तरकाशी जिले के मनेरी थाना क्षेत्र के बयाणा गांव में एक दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है। यहां एक व्यक्ति ने अपनी पत्नी की बेरहमी से हत्या कर दी और घटना के बाद मौके से फरार हो गया।

पुलिस के मुताबिक, आरोपी की पहचान 32 वर्षीय विष्णु चौहान के रूप में हुई है, जिसने अपनी 28 वर्षीय पत्नी वर्षा की धारदार हथियार और डंडों से पीट-पीटकर हत्या कर दी। वारदात की जानकारी मिलते ही मनेरी पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर लिया है और उसकी तलाश में दबिश दी जा रही है।

जेठानी को सबसे पहले मिली सूचना

पुलिस के अनुसार शुक्रवार दोपहर बयाणा गांव की एक महिला ने सूचना दी कि उसकी देवरानी वर्षा बाथरूम में बेहोश पड़ी है और उसका देवर विष्णु यानी वर्षा का पति घर पर नहीं है। पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची और अचेत अवस्था में वर्षा को जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

सिर पर गंभीर चोट और गला घोंटने के निशान

पुलिस जांच में पता चला कि वर्षा के सिर पर गंभीर चोटें थीं और गले पर चुन्नी से घोंटने के निशान भी पाए गए। थानाध्यक्ष मनोज असवाल ने बताया कि वर्षा के मायके पक्ष ने पति विष्णु चौहान पर हत्या का आरोप लगाते हुए थाने में तहरीर दी है, जिसके आधार पर हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।

आरोपी नशे का आदी, पहले भी कर चुका था मारपीट

पुलिस का कहना है कि आरोपी विष्णु चौहान नशे का आदी है और वह पहले भी पत्नी वर्षा के साथ मारपीट कर चुका था। करीब छह महीने पहले भी मामला थाने तक पहुंचा था। तब वर्षा अपने दो बच्चों को लेकर मायके नाल्ड गांव चली गई थी, लेकिन पंचायत चुनाव से पहले दोनों परिवारों के बीच समझौता होने पर वह वापस ससुराल लौट आई थी।

पिता का फूट-फूटकर रोना: “अब सब ठीक हो जाएगा सोचा था…”

वर्षा के पिता चत्तर सिंह पंवार ने बताया कि उनकी सात बेटियां हैं। उन्होंने अपनी पांचवीं बेटी वर्षा की शादी 10 साल पहले विष्णु से की थी। उन्होंने कहा,

“बीच में दोनों में विवाद हुआ था लेकिन पंचायत चुनाव से पहले मैंने बेटी को यह सोचकर वापस ससुराल भेज दिया कि अब सब ठीक हो जाएगा। लेकिन मुझे नहीं पता था कि डेढ़ महीने बाद ही मुझे अपनी बेटी का लहूलुहान शव देखना पड़ेगा।”

दो मासूमों के सिर से उठ गया मां का साया

वर्षा दो मासूम बच्चों की मां थी — जिनकी उम्र सात और छह साल है। मां की मौत के बाद अब इन बच्चों के भविष्य को लेकर परिवार बेहद चिंतित है। पुलिस ने शव का पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और फरार आरोपी पति विष्णु चौहान की तलाश में कई टीमें लगातार दबिश दे रही हैं।

ADVERTISEMENTS
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments