HomeUttarakhandAlmoraअल्मोड़ा के उप्रेती खोला में 2 तेंदुए कैमरे में हुए कैद, दहशत...

अल्मोड़ा के उप्रेती खोला में 2 तेंदुए कैमरे में हुए कैद, दहशत ! Video Viral

ADVERTISEMENTS

ठोस कदम उठाए वन विभाग : तारा चंद्र जोशी

सीएनई रिपोर्टर । अल्मोड़ा

🚨 अल्मोड़ा की नाक कट गई!
विदेशी पर्यटक ने दिखाई हकीकत
Almora News
पूरी रिपोर्ट देखने के लिए यहाँ क्लिक करें ▶
CNE - Creative News Express

अल्मोड़ा नगर के लाला बाज़ार, नंदा देवी, उप्रेती खोला, बिष्टाकूड़ा, गोपालधारा, चीनाखान, धारानौला और आसपास के क्षेत्रों में पिछले कुछ दिनों से तेंदुओं की गतिविधियां लगातार बढ़ रही हैं। इससे नगरवासियों में भारी दहशत का माहौल है। इस गंभीर स्थिति को देखते हुए महानगर कांग्रेस कमेटी अल्मोड़ा के अध्यक्ष तारा चंद्र जोशी ने वन विभाग को 24 घंटे के भीतर कार्रवाई शुरू करने की चेतावनी दी है।

कल देर रात उप्रेती खोला क्षेत्र में दो तेंदुए एक साथ देखे गए, जिनका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। उप्रेती खोला मोहल्ला, प्रसिद्ध नंदा देवी मंदिर से मात्र 100 मीटर की दूरी पर स्थित है।

स्थानीय निवासियों ने बताया कि दो दिन पहले इसी क्षेत्र में एक तेंदुए ने एक कुत्ते का शिकार कर लिया था, जिसके बाद लोगों का भय और बढ़ गया है। अब लोग विशेषकर शाम ढलते ही घरों से बाहर निकलने में डर महसूस कर रहे हैं, जिससे सामान्य जीवन अस्त-व्यस्त हो गया है।

अल्मोड़ा के उप्रेती खोला में 2 तेंदुए कैमरे में हुए कैद, दहशत ! Video Viral

🛑 “बच्चों, महिलाओं और बुजुर्गों की सुरक्षा पर मंडरा रहा गंभीर खतरा” — कांग्रेस अध्यक्ष

महानगर कांग्रेस कमेटी अल्मोड़ा के अध्यक्ष श्री तारा चंद्र जोशी ने कहा कि तेंदुओं की आमद से नगर क्षेत्र के बच्चों, महिलाओं और बुजुर्गों की सुरक्षा पर गंभीर संकट उत्पन्न हो गया है। उन्होंने कहा कि नगर क्षेत्र में वन्यजीवों की बढ़ती सक्रियता अत्यंत चिंताजनक है और वन विभाग को तत्काल प्रभाव से ठोस कदम उठाने की आवश्यकता है।

उन्होंने बताया कि अल्मोड़ा सांस्कृतिक नगरी है और नवरात्रि पर्व निकट होने के कारण नगर में रामलीला की तालीम, माँ दुर्गा की प्रतिमाओं तथा रावण पुतलों के निर्माण कार्य जोरों पर हैं। ऐसे में कलाकार व युवा देर रात घर लौटते हैं, जिससे उनकी सुरक्षा पर गंभीर खतरा मंडरा रहा है।

⚠️ वन विभाग की निष्क्रियता पर उठाए सवाल

श्री जोशी ने कहा कि सोशल मीडिया पर लगातार तेंदुओं की वीडियो वायरल हो रही हैं, लेकिन वन विभाग और जिला प्रशासन इनका संज्ञान नहीं ले रहे हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि वन विभाग “कुंभकरणीय नींद” में सोया हुआ है और ऐसा प्रतीत होता है मानो विभाग किसी अप्रिय घटना का इंतजार कर रहा हो।

🚨 कांग्रेस ने दी चेतावनी: 24 घंटे में कार्रवाई नहीं हुई तो होगा वन विभाग का घेराव

श्री जोशी ने वन विभाग को स्पष्ट चेतावनी दी कि यदि 24 घंटे के भीतर कार्रवाई शुरू नहीं की गई तो 15 सितम्बर को कांग्रेसजन वन विभाग का घेराव करेंगे और कार्यालय में तालाबंदी की जाएगी।

उन्होंने कहा कि वन विभाग को तुरंत स्थानीय पार्षदों व नागरिकों से संपर्क करना चाहिए, पिंजड़े लगाने, झाड़ियां काटने, स्ट्रीट लाइटों की मरम्मत कराने तथा नियमित गश्त शुरू करने जैसे त्वरित कदम उठाने होंगे।

उन्होंने साफ कहा कि यदि तेंदुए द्वारा किसी पर भी हमला होता है तो इसकी पूरी जिम्मेदारी वन विभाग और जिला प्रशासन की होगी।

ADVERTISEMENTS
🔴 EXCLUSIVE: भीषण बस हादसा!

हल्द्वानी से पिथौरागढ़ जा रही बस पलटी, मौके पर मची चीख-पुकार!

हादसे की पूरी वीडियो और रेस्क्यू अभियान देखने के लिए ऊपर क्लिक करें।

यूट्यूब पर देखें
⚠️ बागेश्वर में मौसम का ‘रौद्र’ रूप

पहाड़ों में भारी बारिश के बाद क्या हैं हालात? सीधे ग्राउंड ज़ीरो से देखें यह विशेष वीडियो रिपोर्ट।

▶ वीडियो देखने के लिए क्लिक करें
SOURCE: YOUTUBE SHORTS
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments