HomeBreaking Newsअराजकता बर्दाश्त नहीं, SSP प्रहलाद मीणा आधी रात खुद पहुंचे सड़कों पर...

अराजकता बर्दाश्त नहीं, SSP प्रहलाद मीणा आधी रात खुद पहुंचे सड़कों पर !

ADVERTISEMENTS

52 हुड़दंगी दबोचे, वसूला गया भारी जुर्माना

शराब के नशे में वाहन चलाने वाले 5 गिरफ्तार, 18 वाहन सीज

CNE REPORTER NAINITAL/HALDWANI : अपराधों की रोकथाम और जनता की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए नैनीताल पुलिस ने देर रात तक सघन चेकिंग अभियान चलाया। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (SSP) प्रहलाद नारायण मीणा खुद आधी रात शहर की सड़कों पर उतरे और चेकिंग व्यवस्था का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने अधीनस्थ पुलिसकर्मियों को मौके पर ही सख्त दिशा-निर्देश दिए।

पूरे जिले में चला अभियान

पुलिस की टीमों ने जनपद के प्रमुख स्थानों— हल्द्वानी कोतवाली क्षेत्र के धोबीघाट, मंडी, जेल रोड चौराहा, ठंडी सड़क, थाना काठगोदाम क्षेत्र का पनचक्की चौराहा, मुखानी का पीलीकोठी, बनभूलपुरा का शनि बाजार, भीमताल का विकास भवन, रामनगर का कोसी बैराज और गर्जिया, भवाली चौराहा, कालाढूंगी का नैनीताल तिराहा, मुक्तेश्वर का धानाचूली बैंड, लालकुआं रेलवे तिराहा, नैनीताल माल रोड और तल्लीताल-डांट समेत अन्य संवेदनशील स्थानों पर वाहनों और संदिग्ध व्यक्तियों की गहन चेकिंग की।

65 साल के मैराथन मैन महिपाल सिंह
65 की उम्र में शुगर को दी मात!
देखें 'फिट दादाजी' की पूरी कहानी (आवाज़ के साथ)

कड़ी कार्रवाई, भारी जुर्माना

  • पुलिस की इस सख्ती में कई नियम तोड़ने वाले लोग हत्थे चढ़े।
  • शराब के नशे में वाहन चलाने वाले 5 लोग गिरफ्तार
  • 416 चालकों पर कार्रवाई, ₹1,10,600 का जुर्माना वसूला गया
  • 18 वाहन सीज किए गए
  • 09 लाइसेंस निरस्त किए गए
  • 52 लोगों को सार्वजनिक स्थान पर नशा करते पकड़ा, ₹27,750 जुर्माना लगाया गया
  • होटल-ढाबों में अवैध रूप से शराब पिलाने वाले एक व्यक्ति को भी गिरफ्तार किया गया

जनता में सुरक्षा का संदेश

इस सघन चेकिंग अभियान का असर साफ दिखाई दिया। पुलिस की सक्रियता से अपराधियों और अराजकतत्वों में खलबली मच गई, वहीं आम जनता में सुरक्षा का भाव भी मजबूत हुआ। देर रात तक कई जगह लोगों ने पुलिस की सतर्कता को सराहा।

SSP का सख्त संदेश

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक प्रहलाद नारायण मीणा ने स्पष्ट कहा—

“अवैध नशे की तस्करी, अपराधी गतिविधियों और ड्रंक एंड ड्राइव जैसे खतरनाक कृत्यों पर किसी भी हाल में ढील नहीं दी जाएगी। पुलिस पूरी निष्ठा से कानून-व्यवस्था बनाए रखने को प्रतिबद्ध है। यह अभियान लगातार जारी रहेगा। जनता से अपेक्षा है कि वे पुलिस का सहयोग करें और सुरक्षित व शांतिपूर्ण समाज निर्माण में सहभागी बनें।”

ADVERTISEMENTS
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments