HomeUttarakhandAlmoraअल्मोड़ा : 1.73 लाख की 737 ग्राम चरस के साथ आरोपी गिरफ्तार

अल्मोड़ा : 1.73 लाख की 737 ग्राम चरस के साथ आरोपी गिरफ्तार

क्वारब-चौसली लिंक मार्ग खुशखबरी
LIVE UPDATE

बड़ी खुशखबरी: क्वॉरब-चौसली लिंक मार्ग को मिली हरी झंडी, कल से खुल सकता है रास्ता!

अल्मोड़ा प्रशासन की टीम ने किया मुआयना, देखिए ग्राउंड रिपोर्ट और गाड़ियों का लाइव ट्रायल...

यहाँ क्लिक कर के पूरा वीडियो देखें ➔

सीएनई रिपोर्टर, अल्मोड़ा : वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अल्मोड़ा देवेन्द्र पींचा द्वारा नशे के विरुद्ध जीरो टॉलरेंस की नीति अपनाने के बाद जिले में लगातार नशा तस्करों पर शिकंजा कसा जा रहा है। इसी क्रम में दन्या पुलिस ने एक बड़ी कार्रवाई करते हुए 737 ग्राम अवैध चरस के साथ एक आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेजा है। बरामद चरस की कीमत लगभग पौने दो लाख रुपये आंकी गई है।

ADVERTISEMENTSAd

मिली जानकारी के अनुसार गत दिवस अपर पुलिस अधीक्षक हरबन्स सिंह एवं क्षेत्राधिकारी गोपाल दत्त जोशी के पर्यवेक्षण में, थानाध्यक्ष दन्या दिनेश नाथ महंत के नेतृत्व में पुलिस टीम ने अल्मोड़ा-दन्या रोड पर गरुड़ाबाज चाय बागान के पास चेकिंग अभियान चलाया। इस दौरान पुलिस ने ग्राम थली (दन्या) निवासी गणेश सिंह बोरा (50 वर्ष) पुत्र हीरा सिंह को 737 ग्राम अवैध चरस के साथ पकड़ा। चरस की अनुमानित कीमत ₹1.73 लाख आंकी गई है।

हरियाणा ले जाकर बेचने की थी योजना

पूछताछ में आरोपी ने बताया कि वह हरियाणा जाकर चरस बेचने की फिराक में था। आरोपी स्वयं भी नशे का आदी है और मुनाफे के लिए चरस बेचने की योजना बना रहा था, लेकिन पुलिस की सतर्कता से उसकी मंशा पर पानी फिर गया।

आरोपी के विरुद्ध थाना दन्या में धारा 8/20 NDPS एक्ट के अंतर्गत मुकदमा दर्ज कर वैधानिक कार्यवाही की गई है। पुलिस टीम में उपनिरीक्षक कमित जोशी (प्रभारी चौकी जागेश्वर), कांस्टेबल ललित प्रसाद, कांस्टेबल महेश प्रसाद आदि शामिल रहे।

इधर SSP अल्मोड़ा ने कहा कि जिले में नशे के खिलाफ पुलिस का अभियान लगातार जारी रहेगा। किसी भी तस्कर को बख्शा नहीं जाएगा और युवाओं को नशे के दलदल से बचाने के लिए सख्त कार्यवाही की जाएगी।

ADVERTISEMENTS
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments