HomeUttarakhandAlmoraदु:खद हादसा: छोटा हाथी गिरा, चालक की मौत, एक अन्य घायल

दु:खद हादसा: छोटा हाथी गिरा, चालक की मौत, एक अन्य घायल

ADVERTISEMENTS

👉 अल्मोड़ा-पिथौरागढ़ मोटरमार्ग पर हुआ हादसा, परिजनों को दी सूचना

सीएनई रिपोर्टर, अल्मोड़ा: रविवार दोपहर अल्मोड़ा-पिथौरागढ़ मोटरमार्ग में एक दु:खद हादसा हो गया। जिसमें एक व्यक्ति की मौत हो गई जबकि एक अन्य घायल हो गया।

🔴 BREAKING: खनन कारोबारी का खौफनाक गुस्सा! रेट विवाद में प्रतिद्वंद्वी का क्या हाल किया? (देखें वीडियो)

हादसा आज अपराह्न करीब 2 बजे के आसपास का है। जब छोटा हाथी संख्या UP 14QT 8045 अल्मोड़ा से पिथौरागढ़ की ओर जा रहा था। इसी बीच झांकरसैम के पास एक मोड़ पर अनियंत्रित होकर वाहन सड़क से करीब 150 मीटर नीचे जा गिरा। हादसे की सूचना के बाद दन्या थानाध्यक्ष दिनेश नाथ महंत मय पुलिस टीम के मौके पर पहुंचे और चालक अमित कुमार (32) पुत्र युद्धवीर सिंह, निवासी गाम समाना, थाना कपूरपुर, जिला हापुड़ और सोनू उर्फ सतेंद्र कुमार (40) पुत्र सतपाल सिंह निवासी अतरौली, थाना भोजपुर, गाजियाबाद को निकाला और सीएचसी धौलादेवी पहुंचाया, जहां डाक्टरों ने चालक अमित कुमार को मृत घोषित कर दिया, जबकि सोनू कुमार का इलाज चल रहा है। पुलिस ने बताया कि उनके परिजनों को सूचना दे दी है।

ADVERTISEMENTS
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments