HomeUttarakhandAlmoraपिथौरागढ़, चंपावत व अल्मोड़ा परिसरों ने जीते अपनेअपने मैच

पिथौरागढ़, चंपावत व अल्मोड़ा परिसरों ने जीते अपनेअपने मैच

👉 एसएस जीना विश्वविद्यालय अल्मोड़ा की अंतर महाविद्यालयीय प्रतियोगिता शुरू

ADVERTISEMENTSAd Ad

सीएनई रिपोर्टर, अल्मोड़ा: यहां सोबन सिंह जीना विश्वविद्यालय की अंतर महाविद्यालीय फुटबाल पुरुष प्रतियोगिता चल रही है। जिसमें शनिवार को चार मैच खेले गए। मुख्य अतिथि कुलपति प्रो. सतपाल सिंह बिष्ट ने खिलाड़ियों का परिचय प्राप्त कर प्रतियोगिता का शुभारंभ किया।

पहले मैच में पिथौरागढ़ परिसर की टीम ने लोहाघाट महाविद्यालय को 2—0 से, दूसरे मैच में चंपावत परिसर की टीम ने गंगोलीहाट महाविद्यालय की टीम को 6—0 से, तीसरे मैच में अल्मोड़ा परिसर ने बागेश्वर परिसर की टीम को 6—0 से हराया और जीत दर्ज की। कल पहला मैच पिथौरागढ़ व चंपावत तथाा दूसरा मैच टनकपुर व अल्मोड़ा के बीच होगा। आज के मैचों के निर्णायकों में कैलाश लसपाल, कुंदन कनवाल, मनोज कनवाल, अकरम खान व जितेंद्र बिष्ट शामिल रहे। शनिवार को कार्यक्रम के विशिष्ट अतिथियों में अल्मोड़ा कैंपस के निदेशक प्रो. प्रवीण बिष्ट व डीएसडब्ल्यू प्रो. शेखर चंद्र जोशी शामिल रहे जबकि अन्य अतिथियों में रणजीत सिंह बिष्ट, गोपाल सिंह खोलिया, जीवन प्रकाश, हरेंद्र प्रसाद, हरीश गोस्वामी, कैलाश महरा, प्रेम सिंह लटवाल, डा. जगदीश सिंह बिष्ट, प्रकाश कुमार व खगेंद्र सिंह खोलिया आदि कई खेल प्रेमी मौजूद रहे।

ADVERTISEMENTS
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments