HomeBreaking Newsनव नियुक्त क्वारब चौकी इंचार्ज ने ली नियमों की अनदेखी करने वालों...

नव नियुक्त क्वारब चौकी इंचार्ज ने ली नियमों की अनदेखी करने वालों की खबर

ADVERTISEMENTS

धड़ाधड़ हुए चालान, होटल—ढ़ाबों की चेकिंग

सीएनई रिपोर्टर, सुयालबाड़ी

नव नियुक्त चौकी इंचार्ज क्वारब मनोज सिंह अधिकारी ने कार्यभार ग्रहण करने के साथ ही क्षेत्र अंतर्गत यातायात नियमों का अनुपालन व कानून व्यवस्था को कायम करने हेतु सख्त अभियान शुरू कर दिया है।

आज उन्होंने टीम के साथ होटल—ढाबों की चेकिंग की। साथ ही बिना कागजात चल रहे वाहन चालकों पर कार्रवाई की।

चौकी इंचार्ज ने सात चालान किए और 3500 रूपये नगद जमा किए। उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा कि नियम विरुद्ध किसी भी गतिविधि को क्षेत्र में बर्दाश्त नहीं किया जायेगा।

चेकिंग अभियान में आज उनके साथ कांस्टेबल आनंद राणा, रीता, गोपाल बिष्ट, विजय आगरी आदि मौजूद थे।

ADVERTISEMENTS
🔴 BREAKING: खनन कारोबारी का खौफनाक गुस्सा! रेट विवाद में प्रतिद्वंद्वी का क्या हाल किया? (देखें वीडियो)
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments