HomeUttarakhandAlmoraकल अल्मोड़ा में सीएम पुष्कर धामी, नंदादेवी मेले का करेंगे शुभारंभ

कल अल्मोड़ा में सीएम पुष्कर धामी, नंदादेवी मेले का करेंगे शुभारंभ

सीएनई रिपोर्टर, अल्मोड़ा: सूबे के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी कल यानी 28 अगस्त 2025 को अल्मोड़ा पहुंचेंगे और यहां ऐतिहासिक नंदादेवी मेले का शुभारंभ करेंगे। इसके अलावा यहां अन्य कार्यक्रमों में भी हिस्सा लेंगे।

ADVERTISEMENTSAd

प्रभारी अधिकारी विशिष्ट अभ्यागत से मिली जानकारी के अनुसार मुख्यमंत्री जनपद भ्रमण कार्यक्रम के तहत 28 अगस्त, 2025 की अपराह्न 02ः10 बजे आर्मी हैलीपैड से प्रस्थान कर 02ः15 बजे सर्किट हाउस पहुंचेंगे। 02ः45 बजे सर्किट हाउस से प्रस्थान कर 02ः55 बजे मुंशी हरि प्रसाद टम्टा धर्मशाला एवं क्राफ्ट म्यूजियम का उद्घाटन करेंगे। इसके बाद 03ः10 बजे होटल शिखर तिराहे पर पहुंचेंगे, जहां से पैदल प्रस्थान कर 03ः30 बजे मां नन्दादेवी मन्दिर पहुंचेंगे और नन्दादेवी मेले का शुभारम्भ कार्यक्रम में हिस्सा लेंगे। तत्पश्चात सीएम 04ः40 बजे सोबन सिंह जीना राजकीय आयुर्विज्ञान एवं शोध संस्थान पहुंचकर नशा मुक्ति केन्द्र के उद्घाटन कार्यक्रम में प्रतिभाग करेंगे। जहां से 04ः55 बजे प्रस्थान कर 05ः05 बजे आर्मी हैलीपैड पहुंचेंगे और 05ः15 बजे आर्मी हैलीपैड से देहरादून के लिए प्रस्थान करेंगे।

ADVERTISEMENTS
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments