HomeUttarakhandAlmoraअल्मोड़ा दुग्ध संघ के प्रधान प्रबन्धक डा. ललित मोहन जोशी का निधन

अल्मोड़ा दुग्ध संघ के प्रधान प्रबन्धक डा. ललित मोहन जोशी का निधन

ADVERTISEMENTS

अल्मोड़ा। अल्मोड़ा दुग्ध संघ के प्रधान प्रबन्धक एंव महिला डेयरी के अपर निदेशक डा. ललित मोहन जोशी उम्र 58 वर्ष का कल सांयकाल अपने रानीधारा स्थित आवास में आकस्मिक निधन हो गया। उनके कर्मचारी द्वारा स्थानीय निवासी अल्मोड़ा जन अधिकार मंच संयोजक त्रिलोचन जोशी को अवगत कराया कि उनकी तबियत बहुत खराब हैं। त्रिलोचन जोशी ने अपने परिवारिक जनों के साथ अचेत हालात में उन्हें अपनी निजी कार से जिला चिकित्सालय पंहुचा। जहां चिकित्सक ने उन्हें मृत्यु घोषित कर दिया। रात्रि में उत्तराखण्ड डेयरी फेडरेशन के उपाध्यक्ष दीप डांगी की मोजूदगी में पुलिस विभाग द्वारा पंचनामा कर शव को मोर्चरी में रख दिया। आज पोस्टमार्टम हाउस में चिकित्सक द्वारा उनका पोस्टमार्टम कर पुलिस द्वारा उनके पुत्र और पारिवारिक जनों को शव सोंप दिया।

उनका अंतिम संस्कार हल्द्वानी चित्रशिला घाट में किया जायेगा। स्व. जोशी की आकस्मिक निधन पर उत्तराखण्ड डेयरी फेडरेशन उपाध्यक्ष दीप सिंह डांगी, अध्यक्ष दुग्ध संघ महेन्द्र सिंह बिष्ट, संयोजक जन अधिकार मंच त्रिलोचन जोशी, डा. अरूण नगरकोटी, सहायक निदेशक, डेयरी विकास सुनील अधिकारी, नवीन पन्त, देवेन्द्र काण्डपाल, पी एस कार्की आदि ने गहरा दुख व्यक्त कर दिंवगत आत्मा की शान्ति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की।

ADVERTISEMENTS
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments