बागेश्वर: विस्थापन की राह देख रहे 683 परिवार आपदा, पुनर्वास की मांग तेज

0
बागेश्वर: विस्थापन की राह देख रहे 683 परिवार आपदा
बागेश्वर: विस्थापन की राह देख रहे 683 परिवार आपदा

सीएनई रिपोर्टर, बागेश्वर


ADVERTISEMENTS

पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष हरीश ऐठानी ने आपदा प्रभावित हड़बाड़ गांव का दौरा कर पीड़ित परिवारों का हाल जाना। उन्होंने कहा कि बागेश्वर में लगातार आपदाओं का खतरा बढ़ रहा है और 683 परिवार विस्थापन की राह देख रहे हैं। सरकार को चाहिए कि वह आपदा राहत के पुराने मानकों से बाहर निकलकर ठोस निर्णय ले।

उन्होंने बताया कि मकान निर्माण के लिए दी जा रही सहायता राशि ऊंट के मुंह में जीरा साबित हो रही है। सात परिवार आज भी स्कूलों और पंचायत घरों में शरण लिए हुए हैं, जिससे बच्चों की पढ़ाई और पशुओं के पालन में कठिनाई आ रही है।

पीड़ित परिवारों को शीघ्र सुरक्षित स्थानों पर बसाने की मांग उठाई गई। इस अवसर पर पूर्व जिला पंचायत सदस्य सुरेश खेतवाल, ग्राम प्रधान मनोज हुलेरिया, विनोद गढ़िया और कृष्ण परिहार मौजूद रहे।

आपदा प्रभावित हड़बाड़ गांव का दौरा –

ADVERTISEMENTS
कैंचीधाम की भीड़ ने किया बेहाल!
दिन भर सरकते रहे वाहन
▶ पूरी खबर YouTube पर देखें