HomeUttarakhandBageshwar19 साल का लड़का 472 ग्राम चरस के साथ गिरफ्तार, अल्मोड़ा जेल...

19 साल का लड़का 472 ग्राम चरस के साथ गिरफ्तार, अल्मोड़ा जेल भेजा गया

ADVERTISEMENTS

इसी साल पास की है इंटर की परीक्षा

सीएनई रिपोर्टर, बागेश्वर

एसओजी एवं कोतवाली की संयुक्त टीम ने 472 ग्राम चरस के साथ एक और युवक को गिरफ्तार किया है। न्यायालय के आदेश के बाद उसे भी अल्मोड़ा जेल भेज दिया है। खास बात यह है​ कि चरस के साथ पकड़े गए महज 19 साल के इस लड़के ने इसी साल इंटर की परीक्षा पास की है।

अपने कार्यालय में एसपी चंद्रशेखर घोड़के ने सोमवार को पत्रकार वार्ता में मामले का खुलासा किया। उन्होंने बताया कि एसओजी की टीम रविवार की शाम गश्त पर थी। इसी दौरान पुलिस को 19 वर्षीय अभिषेक कनवाल पुत्र हीरा सिंह कनवाल निवासी उडेरा, बसेत, तुनेड़ा की मानीखेत कपकोट के पास चेकिंग की गई।

आज न्यायालय में पेश हुआ आरोपी

चेकिंग के दौरान उसके पास से 472 ग्राम चरस बरामद हुई। इसके बाद उसे गिरफ्तार कर कोतवाली में लाए। उसके खिलाफ धारा 8/20 एनडीपीएस एक्ट में मुकदमा दर्ज किया गया। सोमवार को आरोपी को न्यायालय में पेश किया गया। न्यायालय के आदेश पर उसे 14 दिन की न्यायिक हिरासत में अल्मोड़ा जेल भेज दिया है।

आरोपी ने अभी इंटर की परीक्षा पास की है। गिरफ्तार करने वाली टीम में एसओजी प्रभारी सलाउद्दीन आदि शामिल थे। एसपी ने बताया कि पकड़ी गई चरस की कीमत डेढ़ लाख है। पुलिस का नशे के खिलाफ अभियान जारी रहेगा।

ADVERTISEMENTS
🔴 BREAKING: खनन कारोबारी का खौफनाक गुस्सा! रेट विवाद में प्रतिद्वंद्वी का क्या हाल किया? (देखें वीडियो)
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments