HomeBreaking Newsगैंग लीडर अमृतपाल उर्फ पन्नू सहित 16 पर लगाया गैंगस्टर एक्ट

गैंग लीडर अमृतपाल उर्फ पन्नू सहित 16 पर लगाया गैंगस्टर एक्ट

फायरिंग से दहशत फैलाने वाले गैंग पर SSP नैनीताल मीणा की बड़ी कार्यवाही

बेतालघाट पंचायत चुनाव फायरिंग कांड

सीएनई रिपोर्टर, हल्द्वानी

उत्तराखंड के नैनीताल जनपद में हुए बेतालघाट ब्लॉक प्रमुख चुनाव के दौरान हुए गोलीकांड पर नैनीताल पुलिस ने बड़ा एक्शन लिया है। इस मामले में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (SSP) नैनीताल प्रहलाद नारायण मीणा ने सख्त रुख अपनाते हुए गैंग लीडर अमृतपाल उर्फ पन्नू और उसके 16 सदस्यीय गिरोह के खिलाफ गैंगस्टर एक्ट में मुकदमा दर्ज कराया है।

पुलिस की इस कार्रवाई के बाद पूरे जिले में संदेश गया है कि चुनावी हिंसा, फायरिंग और गुंडागर्दी बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

फायरिंग की घटना और FIR दर्ज

ज्ञात रहे कि चुनाव के दौरान एक प्रत्याशी के समर्थकों ने विरोधी खेमे पर पिस्टल से ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी थी। इस घटना से ग्रामीणों में दहशत और अफरा-तफरी का माहौल बन गया।

घटना को गंभीरता से लेते हुए थाना बेतालघाट में पहले धारा 109, 190, 191(2), 191(3), 351(2), 351(3), 3(5) BNS के तहत मुकदमा दर्ज किया गया था।

इसके बाद, विस्तृत जांच में सामने आया कि यह कोई सामान्य घटना नहीं थी, बल्कि लंबे समय से सक्रिय एक गैंग की सुनियोजित करतूत थी।

SSP नैनीताल की कार्रवाई

मामले की गंभीरता देखते हुए SSP नैनीताल प्रहलाद नारायण मीणा ने आदेश दिया कि गैंग के खिलाफ कठोरतम कार्रवाई की जाए।

पुलिस की रिपोर्ट के आधार पर गैंग का चार्ट तैयार किया गया और दिनांक 23 अगस्त 2025 को थाना बेतालघाट में धारा 2/3 गैंगस्टर एक्ट में मुकदमा दर्ज किया गया।

गैंग लीडर और उसके 16 साथी

पुलिस के अनुसार, गैंग लीडर अमृतपाल उर्फ पन्नू पुत्र निंदर सिंह निवासी रोशनपुर, थाना गदरपुर, जनपद उधम सिंह नगर है, जिसकी उम्र 30 वर्ष है। इसके साथ कुल 15 अन्य अपराधी इस गैंग में सक्रिय रहे, जिनकी पहचान इस प्रकार है–

  • गुरजीत सिंह उर्फ पारस (उधम सिंह नगर)
  • प्रदीप सिंह उर्फ सोकर (बाजपुर/रामनगर)
  • वीरेंद्र उर्फ विक्की आर्य (रामनगर)
  • पंकज पपोला (बिंदुखत्ता, लालकुआं)
  • प्रकाश भट्ट (बिंदुखत्ता, लालकुआं)
  • रविंद्र कुमार उर्फ रवि (रामनगर)
  • यश भटनागर उर्फ यशु (रामनगर)
  • दीपक सिंह रावत (रामनगर)
  • हेमंत बलोदी (रामनगर)
  • रोहित पांडे (रामनगर)
  • संदीप खोलिया (हल्द्वानी)
  • मनोज खोलिया (हल्द्वानी)
  • निक्कू शाही (हल्द्वानी)
  • संदीप बधानी (हल्द्वानी)
  • राहुल बधानी (हल्द्वानी)

आपराधिक पृष्ठभूमि

गैंग के सदस्यों का आपराधिक इतिहास चौंकाने वाला है।

  • अमृतपाल उर्फ पन्नू और गुरजीत सिंह उर्फ पारस पर थाना रामनगर में कई गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज है।
  • प्रदीप सिंह उर्फ सोकर पर 07 से अधिक मुकदमे दर्ज हैं, जिनमें धोखाधड़ी, लूट और आत्महत्या के लिए उकसाने जैसे मामले शामिल हैं।
  • हेमंत बलोदी पर बेतालघाट थाना क्षेत्र में हत्या की कोशिश और आर्म्स एक्ट में केस दर्ज है।
  • रोहित पांडे पर 07 मुकदमे दर्ज हैं, जिनमें आर्म्स एक्ट, 307 (हत्या का प्रयास), 386 (जबरन वसूली), 435 (आगजनी), और लोक प्रतिनिधित्व अधिनियम की धाराएं शामिल हैं।

गैंग की आपराधिक गतिविधियां

पुलिस के अनुसार, यह गिरोह लंबे समय से मारपीट, फायरिंग, तलवारबाजी और चाकूबाजी, जनता को डराना-धमकाना, लूटपाट, भय का माहौल बनाना जैसे अपराधों में सक्रिय था। इनकी वजह से जनहित और न्यायहित गंभीर रूप से प्रभावित हो रहा था। स्थानीय लोगों में इन अपराधियों का नाम भर सुनकर डर फैल जाता था।

SSP नैनीताल का संदेश

SSP नैनीताल प्रहलाद नारायण मीणा ने स्पष्ट किया कि जिले में किसी भी तरह के अपराधियों को बख्शा नहीं जाएगा।

“अपराधियों को संरक्षण नहीं, सीधी जेल की राह। नैनीताल पुलिस की गुंडागर्दी और अपराध पर जीरो टॉलरेंस की नीति जारी रहेगी।”

बताना चाहेंगे कि बेतालघाट पंचायत चुनाव फायरिंग प्रकरण केवल एक चुनावी हिंसा का मामला नहीं था, बल्कि एक बड़े अपराधी नेटवर्क का हिस्सा था। नैनीताल पुलिस की इस सख्त कार्रवाई ने संदेश दिया है कि अब जिले में कानून और व्यवस्था से खिलवाड़ करने वालों को कठोरतम परिणाम भुगतने होंगे।

RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments