HomeUncategorizedअल्मोड़ा में ऐतिहासिक नंदादेवी मेले की तैयारियां अंतिम चरण में, पोस्टर का...

अल्मोड़ा में ऐतिहासिक नंदादेवी मेले की तैयारियां अंतिम चरण में, पोस्टर का विमोचन

👉 28 अगस्त को मुख्यमंत्री धामी करेंगे उद्घाटन, इस बार एडम्स मैदान और मल्ला महल में भी होंगे कार्यक्रम

सीएनई रिपोर्टर, अल्मोड़ा: यहां पौराणिक एवं ऐतिहासिक नंदादेवी मेले की तैयारियां जोरशोर से चल रही हैं। मां नंदादेवी मंदिर एवं नंदा गीता भवन कमेटी अल्मोड़ा तैयारियों को अंतिम रूप देने में जुटी है। सांस्कृतिक पहचान एवं सामाजिक एकता के प्रतीक इस मेले भव्य व आकर्षक बनाने का संकल्प लिया गया है। कमेटी के अनुसार इस बार 28 अगस्त को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी मेले का विधिवत् उद्घाटन करेंगे और इस दफा एडम्स इंटर कालेज के प्रांगण में भी मेले के कार्यक्रम होंगे। रविवार को नंदादेवी मेले के पोस्टर का विमोचन किया गया। समिति ने यह भी स्पष्ट किया कि मेले में किसी भी प्रकार का राजनीतिकरण नहीं होगा।

रविवार को यहां नंदादेवी मंदिर परिसर में मेला समिति ने प्रेसवार्ता आयोजित की। जिसमें समिति अध्यक्ष मनोज वर्मा एवं सचिव मनोज सनवाल ने मेले की तैयारियों की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि 28 अगस्त को मुख्यमंत्री पुष्कर धामी मुख्य अतिथि के रुप में मेले का शुभारंभ करेंगे। इस मौके पर केंद्रीय राज्यमंत्री अजय टम्टा, ​जिले के विधायक एवं नगर निगम के मेयर अजय वर्मा विशिष्ट अतिथि के रुप में मौजूद रहेंगे। मेले को भव्य और ऐतिहासिक स्वरूप प्रदान करने के लिए नगर निगम के मेयर एवं पार्षदों, नगर व्यापार मंडल और स्थानीय संस्थाओं का विशेष सहयोग मिल रहा है। यह भी बताया कि मेले में मातृशक्तियों की विशेष भूमिका रहेगी। इस बार झोड़ा कार्यक्रम का आयोजन महिला समूहों के सहयोग से किया जाएगा। इसके अलावा नगर के मुरली मनोहर मंदिर एवं मल्ला महल में भी कार्यक्रमों का आयोजन परंपरागत ढंग से किया जाएगा। उन्होंने बताया कि नंदादेवी प्रांगण के साथ ही मेले के कार्यक्रम एडम्स गर्ल्स इंटर कॉलेज के मैदान में भी होंगे, ताकि दर्शकों को सुविधा हो और स्थानीय एवं आसपास के क्षेत्रों से आने वाले प्रतिभागियों को मंच प्रदान किया जा सके।

मुख्य संयोजक अर्जुन सिंह बिष्ट ने कहा कि नंदा देवी महोत्सव महज धार्मिक आयोजन ही नहीं, बल्कि अल्मोड़ा की सांस्कृतिक पहचान और सामाजिक एकता का प्रतीक है। जो सालों से यहां की सांस्कृतिक परंपरा को संरक्षित करने में योगदान दे रहा है। प्रेसवार्ता में कार्यक्रम की रूपरेखा प्रस्तुत करते हुए बताया कि मेला 28 अगस्त से 3 सितंबर तक चलेगा, हालांकि इसका आगाज 27 अगस्त को मेहंदी प्रतियोगिता के साथ होगा और 28 अगस्त को शुभारंभ कार्यक्रम होगा। 29 अगस्त को कदली वृक्षों को निमंत्रण दिया जाएगा और 30 अगस्त को केले के खाम लाए जाएंगे। 31 अगस्त को नंदा-सुनंदा की प्रतिमाओं की प्राण-प्रतिष्ठा का आयोजन होगा। 3 सितंबर को मां की भव्य शोभायात्रा निकाली जाएगी। विद्यालयीय सांस्कृतिक कार्यक्रम एवं विभिन्न प्रतियोगिताएं दोपहर 12 बजे से सांय 5 बजे तक नंदादेवी मंदिर प्रांगण में होंगे जबकि सांस्कृतिक कार्यक्रम सांय 6 बजे से नंदादेवी मंदिर प्रांगण एवं एडम्स मैदान में होंगे। मेले के दौरान सांस्कृतिक व धार्मिक कार्यक्रम होंगे। कई लोक कलाकार अपनी कला का जादू बिखेरेंगे।

रविवार को मेले के पोस्टर का विमोचन कर आधिकारिक रूप से मेले का शुभारंभ किया गया। प्रेसवार्ता एवं पोस्टर विमोचन कार्यक्रम में समिति के मुख्य सांस्कृतिक संयोजक तारा जोशी, रवि गोयल, डॉ. निर्मल जोशी, हरीश बिष्ट, पार्षद अमित साह मोनू, अमरनाथ नेगी, राजेश पालनी, चंद्र प्रकाश वर्मा, नरेन्द्र वर्मा, महेन्द्र बिष्ट, राजकुमार बिष्ट, दीप लाल साह, हरीश कनवाल, व्यापार मंडल के अध्यक्ष अजय वर्मा, उपाध्यक्ष दीपक जोशी, पार्षद अभिषेक जोशी, संजय जोशी, इंदर मोहन सिंह भंडारी, कुलदीप मेर, आशा बिष्ट, तुलसी देवी, चंचल दुर्गापाल, गुंजन चम्याल, वैभव पांडे, दीपक कुमार, हेम तिवारी, भूपेंद्र जोशी, विजय भट्ट, मुकेश कुमार डैनी, नवीन कुमार, इंतखाब, वंदना वर्मा, ज्योति साह, राधा मटियानी, अंजू बिष्ट, मीरा मिश्रा, नेहा टम्टा, नवीन बिष्ट, गोविंद मेहरा, मोहन जोशी, गीता मेहरा, जगदीश नगरकोटी, जगत तिवारी, मनोज भंडारी मंटू, हनी वर्मा, दिनेश मठपाल, गणेश मेर, दया कृष्ण परगांई, आशीष बिष्ट, नमन बिष्ट, पंकज परगांई, गोपाल रावत आदि कई लोग मौजूद रहे।

RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments