HomeUttarakhandAlmoraमां नंदा देवी मेला होगा भव्य, सुरक्षा और साफ-सफाई पर विशेष ध्यान

मां नंदा देवी मेला होगा भव्य, सुरक्षा और साफ-सफाई पर विशेष ध्यान

ADVERTISEMENTS

झोड़ा प्रतियोगिता और सांस्कृतिक रंगों से सजेगा अल्मोड़ा

प्रशासन और व्यापार मंडल ने ​तैयारियों पर की चर्चा

सीएनई रिपोर्टर, अल्मोड़ा

अल्मोड़ा में मां नंदा देवी मेले की तैयारियों को लेकर एसडीएम अल्मोड़ा की अध्यक्षता में एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में तय किया गया कि मेले को शांतिपूर्ण और भव्य रूप से आयोजित किया जाएगा। सुरक्षा, साफ-सफाई, बिजली और यातायात व्यवस्था पर विशेष ध्यान देने पर जोर दिया गया।

बैठक में यह निर्णय लिया गया कि झोड़ा प्रतियोगिता में कुल 15 टीमें भाग लेंगी। मेले के दौरान सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद रहेगी। कोतवाल उपाध्याय ने कहा कि पुलिस बल की पर्याप्त तैनाती होगी और संपूर्ण प्रबंध सुनिश्चित किए जाएंगे। वहीं नगरपालिका ने रास्तों की मरम्मत, बिजली व्यवस्था और प्रकाश की समुचित तैयारी करने का आश्वासन दिया।

बैठक में यह भी चिंता जताई गई कि अल्मोड़ा नशे की गिरफ्त में है। इसे समाप्त करने के लिए सामूहिक प्रयास की आवश्यकता पर सभी ने जोर दिया। ग्रामीणांचल से अधिक से अधिक लोगों को मेले से जोड़ने पर भी विशेष बल दिया गया।

बैठक में नगर व्यापार मंडल के अध्यक्ष अजय वर्मा, महासचिव वकुल साह, उपाध्यक्ष मुकेश देव, देवभूमि व्यापार मंडल के महासचिव दीप जोशी, उपाध्यक्ष मोनू गुप्ता, पूर्व अध्यक्ष प्रकाश जोशी, दीप साह, मनोहर नेगी, मंदिर समिति के मनोज वर्मा, मेला आयोजन के मुख्य संयोजक मनोज सनवाल, किशन गुरुरानी, मुन्ना वर्मा, तारा जोशी, अनूप साह, अर्जुन बिष्ट, अमरनाथ नेगी, रवि गोयल, परितोष जोशी, हरीश कनवाल, राजेंद्र बिष्ट, गीता मेहरा, पुष्पा सती, अंजू बिष्ट, संजय जोशी, पार्षद कुलदीप, पार्षद नमन बिष्ट, पंकज परगाई, धनंजय साह, अभिषेक साह, अनिल साह, निकिता तिवारी सहित कई लोग मौजूद रहे।

ADVERTISEMENTS
🔴 BREAKING: खनन कारोबारी का खौफनाक गुस्सा! रेट विवाद में प्रतिद्वंद्वी का क्या हाल किया? (देखें वीडियो)
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments