HomeUttarakhandAlmoraअल्मोड़ा: स्व. राजीव गांधी ने किया देश में नई क्रांति लाने का...

अल्मोड़ा: स्व. राजीव गांधी ने किया देश में नई क्रांति लाने का काम

ADVERTISEMENTS

👉 कांग्रेसजनों ने पूर्व प्रधानमंत्री का जन्मदिन धूमधाम से मनाया

सीएनई रिपोर्टर, अल्मोड़ा: यहां कांग्रेसजनों ने बुधवार को पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न स्व. राजीव गांधी को 81वें जन्मदिन पर याद किया और उनका जन्मदिन धूमधाम से मनाया। जन्मदिन कार्यक्रम एवं गोष्ठी यहां चौघानपाटा स्थित पार्टी कार्यालय में आयोजित हुई।

65 साल के मैराथन मैन महिपाल सिंह
65 की उम्र में शुगर को दी मात!
देखें 'फिट दादाजी' की पूरी कहानी (आवाज़ के साथ)

गोष्टी की अध्यक्षता कांग्रेस के जिलाध्यक्ष भूपेन्द्र सिंह भोज ने कहा कि भारत रत्न स्व. राजीव गांधी भारत के सबसे युवा प्रधानमंत्री रहे, जिनका जन्म 20 अगस्त 1944 को बॉम्बे, महाराष्ट्र में हुआ था और सन् 1984 में तत्कालीन प्रधानमंत्री इन्दिरा गांधी की हत्या के बाद भारत के सबसे युवा प्रधानमंत्री बने थे। उन्होंने कहा कि राजीव गांधी ने अपने प्रधानमंत्रित्वकाल में देश में नई क्रान्ति लाने का काम किया। उन्होंने ने ही सूचना प्रौद्योगिकी एवं पंचायत एक्ट को मजबूत करने का महत्वपूर्ण काम किया, तभी देश में 18 साल के नौजवान को मत देने का अधिकार मिला।

पूर्व नगरपालिका अध्यक्ष प्रकाश चन्द्र जोशी ने कहा स्व. प्रधानमंत्री राजीव गांधी सबसे कम उम्र में भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के अध्यक्ष बने। उन्होंने कहा कि राजीव गांधी ने देश के लिए अनेकों महत्वपूर्ण कार्य किए। जिसका लाभ आज भारत के साथ ही पूरा विश्व ले रहा है। इससे पूर्व जन्मदिन में कांग्रेसजनों ने स्व. राजीव गांधी के चित्र पर माल्यार्पण एवं पुष्प अर्पित कर उनका भावपूर्ण स्मरण किया। गोष्ठी का संचालन नगर अध्यक्ष तारा चन्द्र जोशी ने किया। कार्यक्रम में महिला कांग्रेस की जिलाध्यक्ष राधा बिष्ट, अर्बन बैंक के पूर्व अध्यक्ष आनन्द सिंह बगड्वाल, पूर्व नगरपालिका अध्यक्षा शोभा जोशी, पीसीसी सदस्य गोपाल सिंह चौहान, डॉ. मनोज कुमार जोशी, पूर्व नगराध्यक्ष पूरन सिंह रौतेला, प्रीति बिष्ट, बीके पांडे, एनडी पाण्डे, आनंद सिंह बिष्ट, दिनेश पिलख्वाल, परितोष जोशी, हरीश भट्ट, एडवोकेट मोहन देवली, एड नितिन रावत, एमएस राजपूत, किरन आर्या, केवलानंद भट्ट, फेमिना खान आदि शामिल रहे।

ADVERTISEMENTS
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments