ऑरेंज और येलो अलर्ट भी जारी
देहरादून। भारतीय मौसम विभाग (IMD) ने मंगलवार 12 अगस्त को देश के पांच राज्यों में भारी से बहुत भारी बारिश की चेतावनी देते हुए रेड अलर्ट जारी किया है। अलर्ट वाले राज्यों में उत्तराखंड, अरुणाचल प्रदेश, असम, मेघालय और सब-हिमालयन पश्चिम बंगाल शामिल हैं। मौसम विभाग ने लोगों को सतर्क रहने और सुरक्षित स्थानों पर रहने की अपील की है। इस दौरान आंधी-तूफान और बिजली गिरने की घटनाओं की संभावना भी है।

उत्तराखंड में कहां-कहां अलर्ट
रेड अलर्ट (12 अगस्त) – हरिद्वार, नैनीताल, उधम सिंह नगर
ऑरेंज अलर्ट – देहरादून, टिहरी गढ़वाल, पौड़ी गढ़वाल, चंपावत, बागेश्वर
येलो अलर्ट – शेष जिले
आने वाले दिनों का मौसम पूर्वानुमान
13 अगस्त (बुधवार) – देहरादून, टिहरी गढ़वाल, पौड़ी गढ़वाल, हरिद्वार, उधम सिंह नगर, नैनीताल, बागेश्वर में रेड अलर्ट; अन्य जिलों में ऑरेंज अलर्ट।
14 अगस्त (गुरुवार) – पूरे उत्तराखंड में ऑरेंज अलर्ट, कई जगह आंधी-तूफान और बिजली गिरने की संभावना।
15 अगस्त (शुक्रवार) – देहरादून, टिहरी, पौड़ी, बागेश्वर, नैनीताल, चंपावत में ऑरेंज अलर्ट; बाकी जिलों में येलो अलर्ट।
16 अगस्त (शनिवार) – पूरे राज्य में येलो अलर्ट।
17 अगस्त (रविवार) – येलो अलर्ट।
मौसम विभाग की चेतावनी
मौसम विभाग ने साफ कहा है कि प्रभावित जिलों में लोग अनावश्यक बाहर न निकलें, नदी-नालों के किनारे जाने से बचें और मौसम से जुड़ी अपडेट पर ध्यान दें।
अभी—अभी जारी हुई सूचना : अगले 24 घंटे भारी बारिश और आंधी-तूफान की आशंका
देहरादून। भारतीय मौसम विभाग ने उत्तराखंड के कई जिलों में अगले 24 घंटों के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। यह अलर्ट 12 अगस्त 2025 दोपहर 1:25 बजे से 13 अगस्त 2025 दोपहर 1:25 बजे तक प्रभावी रहेगा।
अलर्ट के तहत बागेश्वर, चंपावत, देहरादून, हरिद्वार, नैनीताल, पौड़ी गढ़वाल और उधम सिंह नगर जिलों के विभिन्न इलाकों में भारी से बहुत भारी बारिश के साथ बिजली गिरने और तेज आंधी-तूफान की संभावना जताई गई है।
मौसम विभाग ने बताया कि काशीपुर, डोईवाला, कोटद्वार, रुद्रपुर, कपकोट, रामनगर, लोहाघाट, मुक्तेश्वर, रूड़की, लक्सर और इनके आसपास के क्षेत्रों में तीव्र से बहुत तीव्र बारिश हो सकती है। विभाग ने लोगों को सावधानी बरतने और नदी-नालों के किनारे जाने से बचने की सलाह दी है।
IMD रेड अलर्ट उत्तराखंड भारी बारिश

