अल्मोड़ा: वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देवेंद्र पिंचा के सख्त निर्देश पर अल्मोड़ा पुलिस ने आज सुबह संदिग्धों और बिना सत्यापन के रह रहे लोगों की तलाश में एक बड़ा अभियान चलाया। इस दौरान लगभग 200 लोगों की जांच की गई, जिसमें बिना सत्यापन के रह रहे 7 बाहरी लोगों के खिलाफ पुलिस अधिनियम के तहत कार्रवाई की गई।
ADVERTISEMENTS
अपर पुलिस अधीक्षक हरबंस सिंह और सीओ अल्मोड़ा गोपाल दत्त जोशी की देखरेख में कोतवाली अल्मोड़ा के प्रभारी निरीक्षक योगेश चंद्र उपाध्याय के नेतृत्व में पुलिस टीम ने धार की तूनी क्षेत्र में सघन चेकिंग की।
पुलिस ने चेतावनी दी है कि यदि सत्यापन के बिना रह रहे लोग आपराधिक या संदिग्ध पाए जाते हैं, तो उनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
इस अभियान में एलआईयू के निरीक्षक मनोज भारद्वाज, एसएसआई कोतवाली अल्मोड़ा अजेंद्र प्रसाद और अन्य पुलिसकर्मी शामिल थे।
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।