HomeBreaking Newsक्वारब के समीप रपटी बाइक, युवक घायल

क्वारब के समीप रपटी बाइक, युवक घायल

ADVERTISEMENTS

सीएनई रिपोर्टर, सुयालबाड़ी। लोधिया से रातीघाट जा रहे एक युवक की बाइक यहां क्वारब के समीप अनियंत्रित होकर सड़क पर रपट गई। दुर्घटना में घायल बाइक सवार को निकटवर्ती अस्पताल ले जाया गया।

प्राप्त जानकारी के अनुसार ग्राम धुना रातीघाट निवासी पंकज कुमार पुत्र नंद किशोर अपनी बाइक संख्या यूके 04 एएन 3190 से अपने घर रातीघाट को जा रहे थे।

इस बीच क्वारब डांठ पर अचानक बाइक अनियंत्रित होकर सड़क पर रपट गई। जिससे वह घायल हो गए।

सूचना मिलने पर क्वारब चौके से कांस्टेबल आनंद राणा मौके पर पहुंचे। उन्होंने घायल को 108 के माध्यम से सीएचसी सुयालबाड़ी भिजवाया। जहां चिकित्सकों द्वारा उनका प्राथ​मिक उपचार किया गया।

ADVERTISEMENTS
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments