HomeUttarakhandAlmoraअल्मोड़ा: रेखा ने सबसे सुंदर राखी बनाई, लक्ष्मी ने आकर्षक मेहंदी सजाई

अल्मोड़ा: रेखा ने सबसे सुंदर राखी बनाई, लक्ष्मी ने आकर्षक मेहंदी सजाई

👉 महिला शक्तिकरण एवं बाल विकास वि​भाग ने आयोजित की प्रतियोगिताएं

ADVERTISEMENTSAd

सीएनई रिपोर्टर, अल्मोड़ा: आजादी के अमृत महोत्सव के तहत महिला शक्तिकरण एवं बाल विकास अल्मोड़ा की ओर से शुक्रवार को मल्ला महल अल्मोड़ा में राखी प्रतियोगिता एवं मेहंदी प्रतियोगिताएं आयोजित की गई। इसमें विभिन्न विद्यालयों की 170 बालिकाओं एवं महिला समूह की महिलाओं ने हिस्सा लिया। जिला कार्यक्रम अधिकारी पीताम्बर प्रसाद ने बताया कि बालिकाओं द्वारा ‘हर-घर तिरंगा’ थीम पर निर्मित राखियों को सेना एवं पुलिस कार्मिकों को भेजा जायेगा।

राखी प्रतियोगिता में मंगलदीप विद्यालय की रेखा बिष्ट प्रथम, विवेकानन्द विद्या मन्दिर मानवी साह द्वितीय एवं आर्या कन्या इण्टर कालेज की आकांक्षा तृतीय स्थान पर रही। मेहन्दी प्रतियोगिता में किशोरी बाल गृह बख की लक्ष्मी प्रजापति प्रथम स्थान, जीजीआईसी अल्मोड़ा की योगिता आर्या द्वितीय एवं विवेकानन्द विद्या मन्दिर की पलक तृतीय रही।

इनके अलावा दोनों प्रतियोगताओं में 10-10 बालिकाओं को सांत्वना पुरस्कार के लिए चुना गया।मेहन्दी प्रतियोगिता के निर्णायकों में मीता उपाध्याय, नीमा शाह, भगवती देवड़ी तथा राखी प्रतियोगिता के निर्णायकों में चम्पा जोशी, आशा भसौड़ा एवं श्वेता उपाध्याय शामिल रहीं। मंच का संचालन एडवोकेट अभिलाषा तिवारी ने किया। इस मौके पर आफरीन जहां, मन्जू पाण्डे, ममता आर्या, नीलिमा जोशी, गीता जोशी, अनिल कुमार, योगेश कुमार, रमेश सिंह, पीसी जोशी एवं विभिन्न विद्यालयों के शिक्षिकाएं शामिल रहीं।

ADVERTISEMENTS
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments