HomeUttarakhandAlmoraअल्मोड़ा: मंडुवा व धान की फसलों को क्षति पहुंची, तो मिलेगी क्षतिपूर्ति

अल्मोड़ा: मंडुवा व धान की फसलों को क्षति पहुंची, तो मिलेगी क्षतिपूर्ति

👉 योजना का लाभ लेने के लिए इस तिथि तक करा लें इन फसलों का बीमा

सीएनई रिपोर्टर, अल्मोड़ा: मंडुवा और धान की फसलों को क्षति पहुंचती है, तो किसानों को क्षतिपूर्ति मिलेगी। इसके लिए इन फसलों का बीमा कराया जा रहा है। बीमा कराने के लिए अंतिम तिथि भी बढ़ा दी गई है। यह जानकारी प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना की समीक्षा के दौरान दी गई। मुख्य विकास अधिकारी ने अधिकाधिक किसानों को योजना से जोड़ने के निर्देश दिए गए।

मुख्य विकास अधिकारी रामजी शरण शर्मा ने जनपद में संचालित प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना की समीक्षा की गयी। इस दौरान उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि फसल बीमा योजना से अधिकाधिक किसानों को जोड़ा जाए।फसल बीमा के प्रति किसानों में रुचि पैदा करें। इस दौरान मुख्य कृषि अधिकारी आनंद गोस्वामी ने बताया कि जनपद में खरीफ-2025-26 में मंडुवा एवं धान फसलों का बीमा कराया जा रहा है। जनपद में 19.33 रुपये प्रति नाली के हिसाब से मंडुवा फसल और 21.86 रुपये प्रति नाली की दर से धान की फसल का बीमा कराया जा रहा है। क्षति की दशा में मंडुवा फसल में अधिकतम 966 रुपये प्रति नाली एवं धान की फसल में अधिकतम 1093 रुपये प्रति नाली क्षतिपूर्ति बीमा कम्पनी की ओर से दी जाती हैं।

मुख्य विकास अधिकारी ने किसानों से अपील की है कि फसल बीमा योजना का लाभ उठाएं। नजदीकी सीएससी सेंटर अथवा अपने बैंक में जाकर अपना फसल बीमा करा सकते हैं। उन्होंने बताया कि अऋणी कृषकों के लिए बीमा की अन्तिम तिथि 14 अगस्त 2025 एवं ऋणी कृषकों के लिए बीमा की अन्तिम तिथि 31 अगस्त 2025 तक बढ़ा दी गयी हैं। बैठक में मुख्य उद्यान अधिकारी नरेन्द्र कुमार, जिला सहायक निबंधक रोहित कुमार, लीड बैंक प्रबंधक अनिंरूद्ध साह समेत अन्य उपस्थित थे।

RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments