अल्मोड़ा: जिपं अध्यक्ष और ब्लाक प्रमुखों के चुनाव कड़े सुरक्षा प्रबंध करने के फरमान

0
जिपं अध्यक्ष और ब्लाक प्रमुखों के चुनाव कड़े सुरक्षा प्रबंध करने के फरमान
जिपं अध्यक्ष और ब्लाक प्रमुखों के चुनाव कड़े सुरक्षा प्रबंध करने के फरमान

👉 एसएसपी देवेंद्र पींचा ने मासिक अपराध गोष्ठी में अधीनस्थों को किया सतर्क
👉 सराहनीय कार्य करने पर 13 पुलिस कार्मिकों को किया गया सम्मानित


ADVERTISEMENTS

सीएनई रिपोर्टर, अल्मोड़ा: जिला पंचायत अध्यक्ष एवं ब्लाक प्रमुखों के चुनाव के मद्देनजर सुरक्षा के कड़े बंदोबस्त करें और सतर्क रहें। साथ ही आपरेशन कालनेमि के तहत छद्म वेशधारियों के खिलाफ सख्त कार्यवाही अमल में लाई जाए। मानसून सत्र को देखते हुए हर वक्त किसी आपदा से निपटने के लिए तैयार रहें। ये सख्त निर्देश शुक्रवार को वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देवेंद्र पींचा ने अधीनस्थ पुलिस अधिकारियों को दिए।

शुक्रवार को यहां पुलिस लाइन में स्थित सभागार में मासिक अपराध गोष्ठी आयोजित हुई। जिसमें एसएसपी पींचा ने सर्वप्रथम सैनिक सम्मेलन में पुलिस कार्मिकों की समस्याएं सुनीं और उनके निस्तारण के निर्देश दिए। इसके बाद अपराध समीक्षा की। इस दौरान लंबित विवेचनाओं के निस्तारण में तेजी लाने, ‘ऑपरेशन कालनेमि’ के तहत सनातन धर्म की आड़ में साधु, संतों का भेष धारण कर लोगों को ठगने व उनकी भावनाओं से खिलवाड़ करने वालों के विरुद्ध कड़ी कार्यवाही करने के निर्देश दिये। वहीं मानसून सीजन के दृष्टिगत अलर्ट रहने और आपदा उपकरणों को कार्यशील रखने के निर्देश दिए। एसएसपी ने आगामी जिला पंचायत अध्यक्ष व ब्लॉक प्रमुख चुनावों के दृष्टिगत सभी थानाध्यक्षों को सुरक्षा की व्यवस्था चौकस करने तथा सभी जगहों पर शांति व सुरक्षा के लिए पर्याप्त पुलिस बल तैनात करने के निर्देश दिये।

बैठक के आखिर में अच्छा काम करने वाले पुलिस कार्मिकों को सम्मानित किया गया। जिसमें विगत माह अवैध शराब और स्मैक बरामदगी व तस्करों की गिरफ्तारी में सराहनीय योगदान देने वाले कोतवाली अल्मोड़ा में नियुक्त कांस्टेबल विमल टम्टा को ‘Employee Of The Month’ चुना गया। इनके अलावा सराहनीय कार्य के लिए 12 अन्य कार्मिकों को सम्मानित किया गया। जिन्हें एसएसपी ने प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। इनमें कांस्टेबल विमल टम्टा समेत उप निरीक्षक कृष्ण कुमार व बिशन लाल, हेड कांस्टेबल फिराज खान, अपर उप निरीक्षक रमेश कुमार, कांस्टेबल बिरेन्द्र सिंह सामन्त, कमल जोशी, बालम सिंह, विरेन्द्र सिंह रिंगवाल, अपर उप निरीक्षक प्रेम सिंह खोलिया व हरीश चन्द्र काण्डपाल, फारयमैन जीवन चन्द्र जोशी व स्वच्छक राज कुमार शामिल हैं।

बैठक में अपर पुलिस अधीक्षक हरबन्स सिंह, सीओ अल्मोड़ा गोपाल दत्त जोशी, सीओ रानीखेत विमल प्रसाद, सीओ दूरसंचार राजीव टम्टा, सीएफओ अल्मोड़ा नरेन्द्र कुंवर, प्रभारी निरीक्षक कोतवाली अल्मोड़ा योगेश चन्द्र उपाध्याय, प्रभारी निरीक्षक अशोक धनकड़ कोतवाली रानीखेत, यातायात निरीक्षक राजेन्द्र सिंह रावत समेत अन्य पुलिस अधिकारीव कर्मचारी मौजूद रहे।

ADVERTISEMENTS
कैंचीधाम की भीड़ ने किया बेहाल!
दिन भर सरकते रहे वाहन
▶ पूरी खबर YouTube पर देखें