HomeUttarakhandAlmoraअल्मोड़ा SSB मुख्यालय में अंतर वाहिनी खेल प्रतियोगिता का भव्य शुभारंभ

अल्मोड़ा SSB मुख्यालय में अंतर वाहिनी खेल प्रतियोगिता का भव्य शुभारंभ

टीम भावना और अनुशासन पर जोर

सीएनई रिपोर्टर, अल्मोड़ा: उत्तराखंड के अल्मोड़ा स्थित सशस्त्र सीमा बल (SSB) के क्षेत्रक मुख्यालय में जवानों के बीच आपसी सौहार्द और खेल भावना को बढ़ाने के उद्देश्य से ‘अंतर वाहिनी खेल प्रतियोगिता’ का शानदार शुभारंभ हुआ। इस प्रतियोगिता का उद्घाटन क्षेत्रक मुख्यालय के उप-महानिरीक्षक सुधांशु नौटियाल द्वारा किया गया।

ADVERTISEMENTSAd
SSB मुख्यालय में अंतर वाहिनी खेल प्रतियोगिता

इस मौके पर खो-खो मैच का आयोजन किया गया, जिसमें चार अलग-अलग बटालियनों की टीमों ने हिस्सा लिया। इन टीमों में क्षेत्रक मुख्यालय, 5वीं वाहिनी चम्पावत, 11वीं वाहिनी डीडीहाट और 55वीं वाहिनी पिथौरागढ़ के जवान शामिल थे। जवानों में खेल को लेकर खासा उत्साह देखा गया।

उद्घाटन समारोह में उप-महानिरीक्षक सुधांशु नौटियाल ने खिलाड़ियों को संबोधित करते हुए खेलों के महत्व पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि “खेल हमारे जीवन का एक महत्वपूर्ण हिस्सा है, जो हमें शारीरिक और मानसिक रूप से स्वस्थ, खुश और सक्रिय रखता है।” उन्होंने आगे बताया कि खेल हमें टीम वर्क, नेतृत्व और अनुशासन जैसे महत्वपूर्ण गुण सिखाते हैं, जो हमारे पेशेवर और व्यक्तिगत जीवन के लिए बेहद आवश्यक हैं।

कार्यक्रम के दौरान उप-महानिरीक्षक के साथ बी.सी. जोशी (कमांडेंट/प्रशासन), रविनन्द झा (उप-कमांडेंट/संचार), विपिन कुमार कटारा (उप-कमांडेंट/सामान्य), फूल सिंह मीणा (सहायक कमांडेंट) और राजकुमार (सहायक कमांडेंट) सहित कई अधीनस्थ अधिकारीगण और बड़ी संख्या में जवान उपस्थित रहे।

SSB मुख्यालय में अंतर वाहिनी खेल प्रतियोगिता
ADVERTISEMENTS
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments