HomeUttarakhandAlmoraअल्मोड़ा में अस्तित्व में आया नशा मुक्ति एवं पुनर्वास केंद्र

अल्मोड़ा में अस्तित्व में आया नशा मुक्ति एवं पुनर्वास केंद्र

👉 जनपद में मानकों को पूरा करने वाला पहला केंद्र, 30 बैड स्थापित
👉 नशा मुक्ति की दिशा में महत्वपूर्ण स्तंभ साबित होगा: जिलाधिकारी

ADVERTISEMENTSAd

सीएनई रिपोर्टर, अल्मोड़ा: अल्मोड़ा के बेस अस्पताल में राजकीय नशा मुक्ति एवं पुनर्वास केंद्र अस्तित्व में आ चुका है। 30 बैड वाले इस नशा मुक्ति केंद्र को आज सोमवार से ट्रायल आधार पर शुरू कर दिया गया है। यह नशा मुक्ति केंद्र जनपद का पहला केंद्र है, जो राज्य मेंटल हेल्थ के मानकों को पूरा करता है। इस नशा मुक्ति एवं पुनर्वास केंद्र में सभी मानकों का पालन किया गया है। यहां काउंसलर एवं साइकोलॉजिस्ट तथा अन्य स्टाफ तैनात रहेंगे।

यह नशा मुक्ति एवं पुनर्वास केंद्र ‘संकल्प’ नशा मुक्त देवभूमि ट्रस्ट संस्था द्वारा संचालित किया जाएगा। ट्रायल का शुभारंभ जिलाधिकारी आलोक कुमार पांडेय एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देवेंद्र पींचा ने संयुक्त रूप से किया। उन्होंने केंद्र की व्यवस्थाओं को परखा तथा केंद्र के संचालन के लिए संचालक संस्था को आवश्यक दिशा निर्देश दिए। जिलाधिकारी ने कहा कि नशा मुक्ति केंद्र मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नशा मुक्त उत्तराखंड बनाने के संकल्प की दिशा में एक महत्वपूर्ण स्तंभ साबित होगा। मुख्यमंत्री के मार्गदर्शन में नशा मुक्ति केंद्र के खुलने से अल्मोड़ा समेत कुमाऊं के अन्य जिलों के लोगों को भी लाभ होगा।

केंद्र के संचालन के लिए जिलाधिकारी ने जिला खनन न्यास फाउंडेशन निधि से 10 लाख रुपए जारी किए हैं। संकल्प नशा मुक्त देवभूमि ट्रस्ट संस्था (अल्मोड़ा) के प्रभारी आशुतोष सिंगसवाल ने बताया कि ट्रायल अवधि में यहां भर्ती मरीजों को निःशुल्क परामर्श एवं उपचार दिया जाएगा। साथ ही भोजन, दवाएं एवं अन्य सुविधाएं भी निःशुल्क रहेंगी। इस केंद्र में भर्ती होने के लिए मरीज का राशन कार्ड, आधार कार्ड तथा अभिभावक का आधार कार्ड लाना अनिवार्य होगा। इस दौरान मुख्य विकास अधिकारी रामजी शरण शर्मा, मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ नवीन चंद्र तिवारी, प्रिंसिपल राजकीय मेडिकल कॉलेज सीपी भैंसोड़ा, जिला समाज कल्याण अधिकारी आराधना त्रिपाठी, संचालक संकल्प नशा मुक्त देवभूमि संस्था आशुतोष सिंग्वाल, काउंसलर ममता जोशी समेत अन्य उपस्थित रहे।

ADVERTISEMENTS
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments