HomeUttarakhandAlmoraबिग ब्रेकिंग : क्वारब में फंसा ट्रक, सड़क मार्ग ध्वस्त, यातायात बंद

बिग ब्रेकिंग : क्वारब में फंसा ट्रक, सड़क मार्ग ध्वस्त, यातायात बंद

ADVERTISEMENTS

भारी मशीनों के जरिए सड़क को खोलने के प्रयास

बार—बार धंस रही सड़क, गिर रहा मलबा

सीएनई रिपोर्टर, सुयालबाड़ी। नैनीताल—हल्द्वानी हाईवे स्थित डेंजर जोन क्वारब में एक बार फिर सड़क मार्ग ध्वस्त हो गया है और वाहनों की तड़के सुबह 3 बजे से ठप है। अधिकारियों की टीम मौके पर है और भारी मशीनों के जरिए मार्ग खोलने के तमाम प्रयस हो रहे हैं। हालांकि बार—बार पहाड़ी से मलबा गिरने से हालात बार—बार खराब हो रहे हैं।

बिग ब्रेकिंग : क्वारब में फंसा लोडेड ट्रक, सड़क मार्ग ध्वस्त, यातायात बंद

उल्लेखनीय है कि क्वारब पुल के पास रविवार सुबह तीन बजे एक ट्रक फंस गया था। यह अल्मोड़ा से आ रहा था। ट्रक को तो जेसीबी की मदद से हटा लिया गया, लेकिन पहले से कमजोर सड़क पूरी तरह धंस गई। फिलहाल मार्ग को खोलने के भरकस प्रयास किए जा रहे हैं, लेकिन बार—बार मलबा आने से दिक्कतें पेश आ रही हैं।

सड़क धंसने के बाद सड़क के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लग गई हैं। अल्मोड़ा तथा नैनीताल, भवाली, हल्द्वानी, भीमताल से आने वाले कई वाहन वापस भी भेजे गए। क्वारब पुलिस के जवान गोपाल बिष्ट व महिला कांस्टेबल रीता मौके पर मौजूद हैं और यातायात को नियंत्रित करने क प्रयास कर रहे हैं।

इधर स्थानीय नागरिकों का कहना है कि यहां खुलेआम कानून की धज्जियां उड़ाई जा रही हैं। प्रतिबंध के बावजूद इस संकरे सड़क मार्ग से लोडेड ट्रक गुजरते रहे। जिस कारण मार्ग पूरी तरह धंस गया और आवागामन बंद करना पड़ा है। यदि इसी तरह पहाड़ी का ट्रीटमेंट कार्य होने से पूर्व नियम टूटते रहे तो यही सब होता रहेगा।

मौके पर एनएच रानीखेत के जेई ज्ञानेंद्र भी टीम सहित मौजूद हैं। उन्होंने आशंका जाहिर करी कि भारी वाहनों के यहां से गुजरने के चलते सड़क टूटी है। बीच में पंचायत चुनाव के चलते लोडेड ट्रक चालकों को मौका मिल गया और वे बे—रोकटोक यहां से गुजरते रहे। जिस कारण सड़क धंस गई। ​फिलहाल सड़क को खोलने के पूरे प्रयास किए जा रहे हैं।

ADVERTISEMENTS
65 साल के मैराथन मैन महिपाल सिंह
65 की उम्र में शुगर को दी मात!
देखें 'फिट दादाजी' की पूरी कहानी (आवाज़ के साथ)
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments