HomeUttarakhandBageshwarगरुड़ के कमल तालाब में डूबने से मत्स्य विभाग के चौकीदार की...

गरुड़ के कमल तालाब में डूबने से मत्स्य विभाग के चौकीदार की दर्दनाक मौत

क्वारब-चौसली लिंक मार्ग खुशखबरी
LIVE UPDATE

बड़ी खुशखबरी: क्वॉरब-चौसली लिंक मार्ग को मिली हरी झंडी, कल से खुल सकता है रास्ता!

अल्मोड़ा प्रशासन की टीम ने किया मुआयना, देखिए ग्राउंड रिपोर्ट और गाड़ियों का लाइव ट्रायल...

यहाँ क्लिक कर के पूरा वीडियो देखें ➔

सीएनई रिपोर्टर, बागेश्वर। गरुड़ नगर पंचायत क्षेत्र में स्थित कमल तालाब में फिसलकर गिरने से मत्स्य विभाग के चौकीदार अरुण कुमार जोशी (51 वर्ष) की दुखद मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लिया और पोस्टमार्टम के लिए जिला मुख्यालय बागेश्वर भेज दिया है।

ADVERTISEMENTSAd

मल्लीताल, भीमताल के निवासी अरुण कुमार जोशी, स्याल्देटीट वार्ड स्थित शीतला देवी मंदिर के पास मत्स्य विभाग के अधीन कमल तालाब में चौकीदार के पद पर तैनात थे। यह कमल तालाब मछली पालन के लिए उपयोग किया जाता है।

जानकारी के अनुसार, गत देर रात अरुण कुमार जोशी बाजार से अपने कमरे की ओर लौट रहे थे, तभी वे अचानक फिसलकर तालाब में गिर गए और डूबने से उनकी मृत्यु हो गई। सुबह जब स्थानीय लोगों ने उनके शव को तालाब में तैरते हुए देखा, तो तत्काल पुलिस को सूचित किया।

सूचना मिलते ही, बैजनाथ के थानाध्यक्ष प्रताप सिंह नगरकोटी अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने शव का पंचायतनामा भरा और उसे पोस्टमार्टम के लिए जिला मुख्यालय भेज दिया। थानाध्यक्ष ने बताया कि मत्स्य विभाग के अधिकारियों और मृतक के परिजनों को इस घटना की सूचना दे दी गई है।

ADVERTISEMENTS
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments