सीएनई रिपोर्टर, हल्द्वानी। यहां नैनीताल रोड स्थित लक्ष्मी मेडिकल में रविवार को मैक्स लैब की ओर से स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन हुआ। इस दौरान तीन दर्जन से अधिक लोगों के रक्त परीक्षण के जरिए स्वास्थ्य की जांच की गई।
ADVERTISEMENTS
मैक्स लैब के सौजन्य आयोजित शिविर में विशेष छूट के साथ खून की जांच की गई। लगभग 35 से अधिक लोगों ने हेल्थ कैंप में आकर खून की जांचे करायीं।
इस अवसर पर कैल्शियम, लिपिड प्रोफाइल, थायराइड, शुगर, विटामिन बी12, ब्लड प्रेशर आदि की जांच की गई। मेडिकल स्टोर स्वामी हरीश चन्द्र पाठक ने बताया कि भविष्य में भी जन हित में इसी तरह के शिविरों का आयोजन किया जायेगा।
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।