HomeUttarakhandAlmoraअल्मोड़ा : उपेक्षा से सरकारी सस्ता गल्ला विक्रेताओं का भड़का आक्रोश, सामूहिक...

अल्मोड़ा : उपेक्षा से सरकारी सस्ता गल्ला विक्रेताओं का भड़का आक्रोश, सामूहिक इस्तीफे की दी चेतावनी

ADVERTISEMENTSAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

अल्मोड़ा। सरकारी सस्ता गल्ला विक्रेताओं ने शासन—प्रशासन पर लगातार उनकी मांगों की अनदेखी करने का आरोप लगाते हुए सामूहिक इस्तीफे देने और फ्री राशन का वितरण पूरी तरह ठप कर देने का ऐलान किया है।
संगठन की जिला कार्यकारिणी की आज शुक्रवार को यहां नंदादेवी मंदिर परिसर में हुई बैठक में वक्ताओं ने कहा कि शासन स्तर पर कई बार वार्ता के बावजूद सरकारी सस्ता गल्ला विक्रेताओं की जायज मांगों की लगातार अनदेखी की जा रही है। उन्होंने सभी गल्ला विक्रेताओं से अनुरोध किया कि प्रधानमंत्री ग्रामीण खाद्य योजना के तहत फ्री राशन का बिल्कुल वितरण न करेंं। महामंत्री मनोज वर्मा ने कहा कि मांगों को लेकर शासन—प्रशासन से लगातार वार्ता चल रही है। उन्होंने कहा कि कुछ राज्य खाद्य गोदाम प्रभारियों द्वारा विक्रेताओं को डरा—धमकाकर उनुचित दबाव कायम किया जा रहा है। उनको प्रधानमंत्री खाद्य योजना का राशन उठाने के लिए बाध्य किया जा रहा है। जिसे कतई सहन नही किया जायेगा। मनोज वर्मा ने कहा कि जब तक नेट का खर्च शासन से नही मिलता तब तक आनलाइन राशन वितरण का काम भी नही किया जायेगा। उन्होंने प्रत्येक गोदाम से संबंधित विक्रेताओं से अनुरोध किया कि वे अपने—अपने क्षेत्र के विक्रेताओं की बैठकें आयोजित कर नए पदाधिकारियों की सूचना शीघ्र ही जिला कार्यकारिणी को भेजें। बैठक में दिनेश गोयल, मनोज वर्मा, अभय साह, केसर खनी, नारायण सिंह, विपिन तिवारी, भूपाल सिंह सूरी, देवेंद्र चौहान आदि मौजूद थे।

ADVERTISEMENTSAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments