HomeUttarakhandBageshwarबागेश्वर : त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव स्वतंत्र, निष्पक्ष, पारदर्शी कराने के लिए तैयारी

बागेश्वर : त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव स्वतंत्र, निष्पक्ष, पारदर्शी कराने के लिए तैयारी

सीएनई रिपोर्टर, बागेश्वर। त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव को स्वतंत्र, निष्पक्ष, पारदर्शी व शांतिपूर्ण संपन्न कराने के लिए तैयारी तेज हो गई है। जिला निर्वाचन अधिकारी एवं जिलाधिकारी आशीष भटगांई व प्रेक्षक चंद्र सिंह इमलाल की मौजूदगी में मतदान कार्मिकों का तृतीय व मतगणना कार्मिकों का प्रथम रेंडमाइज़ेशन हुआ। 461 मतदान केंद्रों के लिए रिजर्व समेत 509 पोलिंग पार्टियों का गठन किया गया।

ADVERTISEMENTSAd

सोमवार को जिला मुख्यालय स्थित एनआईसी कक्ष में मतदान कार्मिकों के तृतीय रेंडमाइज़ेशन के दौरान जनपद के 461 मतदान केंद्रों के लिए रिजर्व दलों सहित कुल 509 पोलिंग पार्टियों का गठन किया गया, जिनमें 2545 मतदान कार्मिकों की तैनाती सुनिश्चित की गई है। प्रत्येक पोलिंग पार्टी में एक पीठासीन अधिकारी एवं चार मतदान अधिकारी नामित किए गए हैं।

इसी क्रम में जिलाधिकारी आशीष भटगांई व प्रेक्षक चंद्र सिंह इमलाल की उपस्थिति में मतगणना के लिए तैनात 590 कार्मिकों का प्रथम रेंडमाइज़ेशन हुआ। यह प्रक्रिया सॉफ्टवेयर के माध्यम से पूर्ण पारदर्शिता के साथ सम्पन्न हुई। इस दौरान सीडीओ आरसी तिवारी, नोडल कार्मिक डीडीओ संगीता आर्या, जिला सूचना विज्ञान अधिकारी एकता बोहरा, आरओ बागेश्वर अनुराग मिश्रा, गरुड़ प्रवीण गोस्वामी, कपकोट अंबरीष रावत आदि मौजूद रहे।

ADVERTISEMENTS
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments