सीएनई रिपोर्टर, अल्मोड़ा: त्रिस्तरीय पंचायत चुनावों के दृष्टिगत जनपद में एसएसपी के निर्देश पर मादक पदार्थों की तस्करी व अवैध बिक्री पर पुलिस नजर रखे हुए है। इसके लिए लगातार चेकिंग की जा रही है।
ADVERTISEMENTS
इसी क्रम में थानाध्यक्ष द्वाराहाट अवनीश कुमार के नेतृत्व में पुलिस टीम ने चेकिंग के दौरान नौलाकोट में मदन सिंह पुत्र गोपाल सिंह, निवासी ग्राम नौलाकोट, द्वाराहाट, अल्मोड़ा को 72 टेट्रा पैक (पाउच) अवैध देशी शराब के साथ दबोचा। उसे गिरफ्तार करते हुए थाना द्वाराहाट में उसके खिलाफ आबकारी अधिनियम में अभियोग पंजीकृत किया गया।