खेलते हुए छत से गिरा 2 साल का बालक, हायर सेंटर रेफर
सीएनई रिपोर्टर, बागेश्वर। जनपद के गागरीगोल में एक दुखद घटना सामने आई है, जहां एक दो साल का बच्चा छत से गिर गया। उसे गंभीर हालत में हायर सेंटर रेफर किया गया है।
ADVERTISEMENTS
प्राप्त जानकारी के अनुसार गागरीगोल निवासी दो वर्षीय शुभम पुत्र पदम घर की छत पर खेल रहा था। एकाएक वह गिर गया। स्वजन उसे सीएचसी ले गए। जहां से जिला अस्पताल भेजा गया।
अस्पताल में डा. नसीम ने बताया कि घायल बालक के सिर में गंभीर चोट है। नीरो सर्जन नहीं होने से उसे यहां से भी हायर सेंटर रेफर किया गया है।
बता दें कि परिजनों को गंभीर घायल बालक को हायर सेंटर ले जाने के लिए 108 एंबुलेंस का भी लगभग आधे घंटे इंतजार करना पड़ा।
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।