HomeBreaking Newsशस्त्र लाइसेंस निरस्त : इंस्पेक्टर पर कार्रवाई, पत्नी—बच्चों पर तानता था बंदूक

शस्त्र लाइसेंस निरस्त : इंस्पेक्टर पर कार्रवाई, पत्नी—बच्चों पर तानता था बंदूक

डीएम ने विशेषाधिकारी का प्रयोग कर जारी किया आदेश

देहरादून। जिलाधिकारी सविन बंसल ने मां और बच्चों के लिए खतरे का सबब बने एंग्री गन मैन इंस्पेक्टर का शस्त्र लाइसेंस निरस्त करने के आदेश जारी गिए हैं। आरोपी के बेटे—पत्नी की शिकायत पर डीएम सविन बंसल ने अपने विशेषाधिकार का प्रयोग कर यह आदेश जारी किया है।

ADVERTISEMENTSAd

दरसल विगत जनता दिवस में रेसकोर्स निवासी विकास घिल्डियाल ने बताया कि उसकी माता—पिता के तलाक होने के बाद भी उसके पिता लाइसेंसी बंदूक से उसे और उसकी माता को डराया धमकाया करते हैं। जिससे कभी भी अप्रिय घटना हो सकती है। सगे बेटे व पत्नी के लिए ही खतरे का सबब बना शस्त्र को डीएम ने विशेषाधिकार प्रयोग कर मौके पर ही लाइसेंस निलंबित करने के साथ ही सम्बन्धित के विरूद्ध मुकदमा दर्ज करने के निर्देश दिए थे। जिसका विधिवत् आदेश कर दिया है।

डीएम हो तो सविन बंसल जैसा

डीएम हो तो सविन बंसल जैसा, शस्त्र लाइनसेंस करा निलंबित
डीएम हो तो सविन बंसल जैसा, शस्त्र लाइनसेंस करा निलंबित

जिलाधिकारी के इस निर्णय जहां से माता व पुत्र ने राहत की सांस ली है, वहीं शस्त्र लाइसेंस के नाम पर असलहा का दुरूपयोग करने वालों को भी प्रशासन का सख्त संदेश है।

विशेषाधिकार का प्रयोग कर डीएम ने शस्त्र लाइसेंस को निलंबित किया। साथ ही पुलिस को सम्बन्धित के विरूद्ध मुकदमा दर्ज करने के भी निर्देश दिए है। एंग्री गनमैन बात-बात में परिजनों पर बंदूक तान देता था, जिस पर प्रशासन ने सख्त एक्शन लेते हुए लाईसेंस निलम्बित कर दिया है। जिला प्रशासन का सख्त संदेश है कि लाईसेंस का मतलब मनमर्जी की छूट नहीं है। नियम—कायदे न माने तो सख्त कार्यवाही तय है।

शस्त्र लाइसेंस निरस्त : पढ़िए, क्या है पूरा मामला —

ADVERTISEMENTS
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments