HomeUncategorizedअल्मोड़ा: प्रसिद्ध जागेश्वरधाम में एक माह चलने वाला श्रावणी मेला शुरु

अल्मोड़ा: प्रसिद्ध जागेश्वरधाम में एक माह चलने वाला श्रावणी मेला शुरु

ADVERTISEMENTS

👉 रंगारंग माहौल के बीच केंद्रीय राज्यमंत्री अजय टम्टा ने किया शुभांरभ, शुभकामनांए दीं
👉 मौसम की खराबी के कारण नहीं पहुंच सके सीएम धामी, वर्चुअली दी बधाई

सीएनई रिपोर्टर, अल्मोड़ा: प्रसिद्ध जागेश्वरधाम में बुधवार को श्रावणी मेलेा का आगाज हो गया है। जिसका शुभारंभ केंद्रीय राज्यमंत्री अजय टम्टा ने किया। इस कार्यक्रम में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का आना प्रस्तावित था, मगर मौसम अनुकूल नहीं होने से सीएम नहीं पहुंच सके, हालांकि उन्होंने कार्यक्रम को वर्चुअली संबोधित करते हुए राज्यवासियों को हरेला पर्व एवं श्रावणी मेले की शुभकामनाएं दीं।

🔴 BREAKING: खनन कारोबारी का खौफनाक गुस्सा! रेट विवाद में प्रतिद्वंद्वी का क्या हाल किया? (देखें वीडियो)

मेले का शुभारंभ गाजे बाजों की धुन और रंगारंग कार्यक्रमों के साथ हुई।जागेश्वर धाम में एक महीने तक लगने वाले प्रसिद्ध श्रावणी मेले का आज शुभारंभ हुआ। श्रावणी मेले में संस्कृति की विविध छटाएं देखने को मिली। कलाकारों ने अपनी प्रतिभा एवं कलाकारी से लोगों को मंत्रमुग्ध किया। मेले का शुभारंभ केंद्रीय राज्य मंत्री अजय टम्टा एवं जागेश्वर मंदिर प्रबंधन समिति के अध्यक्ष/ जिलाधिकारी आलोक कुमार पांडेय समेत अन्य जनप्रतिनिधियों ने ने सभी को हरेला व श्रावणी मेले की शुभकामनाएं प्रदान कीं। कार्यक्रम में विधायक मोहन सिंह मेहरा, मंदिर प्रबंधन समिति के उपाध्यक्ष नवीन भट्ट, पुजारी प्रतिनिधि पंडित नवीन चंद्र भट्ट, मुख्य विकास अधिकारी रामजी शरण शर्मा, कार्यवाहक प्रबंधक जागेश्वर मंदिर प्रबंधन समिति बरखा जलाल समेत अन्य जनप्रतिनिधि, अधिकारी तथा क्षेत्रीय जनता उपस्थित रही।

ADVERTISEMENTS
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments