HomeUttarakhandAlmoraआल इंडिया सीनियर रैंकिंग बैडमिंटन टूर्नामेंट में उत्तराखंड का शानदार प्रदर्शन

आल इंडिया सीनियर रैंकिंग बैडमिंटन टूर्नामेंट में उत्तराखंड का शानदार प्रदर्शन

ADVERTISEMENTS

प्रदेश को मिला एक—एक स्वर्ण, रजत और कांस्य पदक

ध्रुव ने जीता स्वर्ण और कांस्य पदक, आन्या बिष्ट, एंजेल पुनेरा को मिला रजत

सीएनई डेस्क। गत 8 जुलाई से 15 जुलाई तक उड़ीसा के भुवनेश्वर में आयोजित योनेक्स आल इंडिया सीनियर रैंकिंग बैडमिंटन टूर्नामेंट में उत्तराखंड के शटलरों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए एक स्वर्ण पदक, एक रजत पदक और एक कांस्य पदक जीतकर राज्य को गौरवान्वित किया है।

ध्रुव ने जीता स्वर्ण और कांस्य पदक

उत्तरांचल राज्य बैडमिंटन संघ के सचिव बी एस मनकोटी ने बताया कि अल्मोड़ा के पांडे खोला निवासी ध्रुव रावत ने पुरुष डबल्स में अपने जोड़ीदार आसाम के सूरज गाला के साथ खेलकर शानदार प्रदर्शन करते हुए पहले सेमीफाइनल में केरला के अरुण जॉर्ज और संजीत एस की जोड़ी को 22-20, 21-15 से पराजित कर फाइनल में प्रवेश किया।

🔴 BREAKING: खनन कारोबारी का खौफनाक गुस्सा! रेट विवाद में प्रतिद्वंद्वी का क्या हाल किया? (देखें वीडियो)

फाइनल में बेहतर प्रदर्शन करते हुए तमिलनाडु के नितिन एच वी और वेंकट हर्षवर्धन आर एन की जोड़ी को 21-12, 21-14 से हराकर स्वर्ण पदक जीता। उन्होंने मिक्स डबल्स में भी खेलते हुए सेमीफाइनल तक अपना स्थान बनाया जहां उन्होंने आंध्र प्रदेश की मनीषा के साथ खेलते हुए कांस्य पदक जीता।

इस टूर्नामेंट में ही आन्या बिष्ट (पौड़ी) और एंजल पुनेरा पिथौरागढ़ की जोड़ी ने भी बेहतर खेल प्रदर्शन करते हुए सेमीफाइनल में कर्नाटक के शिखा गौतम और अश्विनी भट्ट को 18-21, 21-19, 24-22 से हराकर फाइनल में जगह बनाई और फिर फाइनल में उन्हें एक कठिन मुकाबले में तमिलनाडु की श्रेया बाला जी और दीप्ति एस की जोड़ी से 13-21, 21-18, 21-19 से हारकर रजत पदक से संतोष करना पड़ा।

खिलाड़ियों की इस उपलब्धि पर उत्तराखंड बैडमिंटन एसोशिएशन के चीफ पैटर्न अशोक कुमार पूर्व पुलिस महानिदेशक, अध्यक्षा डॉ अलकनंदा अशोक सचिव बी एस मनकोटी कोच डी के सेन, कोषाध्यक्ष राम अवतार अग्रवाल सहित बैडमिंटन एसोशिएशन उत्तराखंड, बैडमिंटन एसोशिएशन के समस्त पदाधिकारीयों और खिलाड़ियों ने खुशी जताई है और उन्हें अपनी शुभकामनाएं प्रेषित की हैं।

ADVERTISEMENTS
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments