HomeUttarakhandLeopard Terror : आबादी वाले इलाकों में गुलदार की आवाजाही से दहशत

Leopard Terror : आबादी वाले इलाकों में गुलदार की आवाजाही से दहशत

ADVERTISEMENTS

द्योनाई घाटी के दर्जनों गांवों में गुलदार का आतंक

सीएनई रिपोर्टर, गरुड़। द्योनाई घाटी के दर्जनों गांवों में गुलदार (Leopard) का आतंक हो गया है। गुलदार सुबह-शाम आबादी के आसपास दिख रहा है। जिससे लोगों में दहशत का माहौल है। ग्रामीणों ने वन विभाग से शीघ्र गुलदार के आतंक से निजात दिलाए जाने की मांग की है।

द्योनाई घाटी के द्योनाई, भगरतोला, कोलतुलारी, बंतोली, भतड़िया, नौगांव, भिटारकोट, बिमौला, पचना आदि गांवों में गुलदार का जबरदस्त आतंक हो गया है। गुलदार अब तक दर्जनों पालतू जानवरों को निवाला बना चुका है।

सुबह-शाम गुलदार (Leopard) घरों के पास दिख रहा है। जिससे लोग दहशत में हैं। बच्चों का स्कूल जाना, लोगों का बाजार से घर आना-जाना मुश्किल हो रहा है। समाजसेवी डा. किशन राणा, अर्जुन राणा, पूर्व ग्राम प्रधान प्रकाश कोहली, कैलाश बोरा, चंदन बोरा, विनोद कोहली, हरीश राम आदि ने वन विभाग से गांव में नियमित गश्त करने और पिंजरा लगाए जाने की मांग की है।

द्योनाई घाटी में गुलदार दिखने की सूचना मिली है। टीम को गांव में गश्त पर भेजा गया है। गुलदार की गतिविधियों पर नजर रखी जा रही है — महेंद्र सिंह गुसाई, वन क्षेत्राधिकारी

Leopard Video

ADVERTISEMENTS
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments