HomeUttarakhandAlmoraअल्मोड़ा: पुलिस पीछा किया तो पार्किंग में कार खड़ा कर फरार हो...

अल्मोड़ा: पुलिस पीछा किया तो पार्किंग में कार खड़ा कर फरार हो गया चालक, अंदर की निकली अवैध शराब

ADVERTISEMENTS

सीएनई रिपोर्टर, अल्मोड़ा: यहां पुलिस टीम ने चेकिंग के दौरान निकटवर्ती शैल बैंड के पास पार्किंग में खड़ी बैगनार कार से 12 पेटी अंग्रेजी व देशी शराब बरामद की, जो अवैध थी। कार चालक कार पार्किंग में छोड़कर फरार हो गया। मामला बीते सोमवार रात का है।

🚨 अल्मोड़ा की नाक कट गई!
विदेशी पर्यटक ने दिखाई हकीकत
Almora News
पूरी रिपोर्ट देखने के लिए यहाँ क्लिक करें ▶
CNE - Creative News Express

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार 14 जुलाई, 2025 की रात पुलिस टीम को एनटीडी चौराहे से गुजरते हुए एक संदिग्ध वैगनार कार संख्या यूके 04 बी 8794 दिखी। पुलिस ने इसका पीछा किया, तो कार चालक तेजी से ड्राइविंग करते हुए कार को निकटवर्ती शैल बैण्ड की ओर ले गया और कार का शैल पार्किंग में खड़ा करके और उसे कवर से ढककर फरार हो गया। पुलिस ने पार्किंग में खड़ी कारों चेक किया, तो कवर से ढकी कार पर संदेह हुआ। कवर हटाकर देखा, तो वह वहीं कार निकली, जिसका पुलिस पीछा कर रही थी। चेक करने पर कार से 12 पेटी अवैध शराब मिली। इसमें 6 पेटी अंग्रेजी शराब मैकडॉव्लस व 6 पेटी देशी शराब बरामद हुई।

पुलिस ने बताया कि यह कार पहले भी कई बार शराब तस्करी में पकड़ी जा चुकी है, जो अबीर खां नामक व्यक्ति की है। इस कार का सीज कर लिया गया है और आरोपी के खिलाफ आबकारी अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर उसकी गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं। पुलिस टीम में एनटीडी चौकी प्रभारी कृष्ण कुमार, हेड कांस्टेबल ईश्वर सिंह, कांस्टेबल विमल कुमार व पीआरडी जवान भरत कुमार शामिल रहे।

ADVERTISEMENTS
🔴 EXCLUSIVE: भीषण बस हादसा!

हल्द्वानी से पिथौरागढ़ जा रही बस पलटी, मौके पर मची चीख-पुकार!

हादसे की पूरी वीडियो और रेस्क्यू अभियान देखने के लिए ऊपर क्लिक करें।

यूट्यूब पर देखें
⚠️ बागेश्वर में मौसम का ‘रौद्र’ रूप

पहाड़ों में भारी बारिश के बाद क्या हैं हालात? सीधे ग्राउंड ज़ीरो से देखें यह विशेष वीडियो रिपोर्ट।

▶ वीडियो देखने के लिए क्लिक करें
SOURCE: YOUTUBE SHORTS
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments