HomeUttarakhandAlmoraअल्मोड़ा: हरेला पर्व के उपलक्ष्य में मां के नाम रोपे गए पौधे

अल्मोड़ा: हरेला पर्व के उपलक्ष्य में मां के नाम रोपे गए पौधे

ADVERTISEMENTS

👉 विवेकानंद इंटर कालेज रानीधारा अल्मोड़ा में पौधरोपण का वृहद कार्यक्रम

🚨 अल्मोड़ा की नाक कट गई!
विदेशी पर्यटक ने दिखाई हकीकत
Almora News
पूरी रिपोर्ट देखने के लिए यहाँ क्लिक करें ▶
CNE - Creative News Express

सीएनई रिपोर्टर, अल्मोड़ा: हरियाली के प्रतीक ‘हरेला पर्व’ के उपलक्ष्य में आज मंगलवार को विवेकानन्द इंटर कॉलेज रानीधारा, अल्मोड़ा में “एक पेड़ मां के नाम” अभियान के तहत छात्र-छात्राओं ने विद्यालय परिसर में पौधारोपण किया। पर्यावरण के प्रति बच्चों को सजग करने के लक्ष्य के साथ चले इस अभियान की शुरूआत विद्यालय के प्रधानाचार्य मोहन सिंह रावल ने पौध रोपकर किया। उन्होंने बताया कि इस सप्ताह विद्यालय में पर्यावरण संबंधी कार्यक्रम चलेंगे।

विद्यालय के शिक्षक-शिक्षिकाओं के निर्देशन में छात्र-छात्राओं ने गमलों समेत विद्यालय परिसर में सैकड़ों पौधे रोपे। इस मौके पर प्रधानाचार्य मोहन सिंह रावल ने छात्र-छात्राओं को वृक्षारोपण का महत्व समझाते हुए कहा कि वृक्ष सिर्फ शुद्ध वायु ही प्रदान नहीं करते, बल्कि पर्यावरण को भी संतुलित रखते हैं। वृक्षों की अधिकता से ही भूमिगत जल स्तर में वृद्धि होती है और मृदा कटाव को रोका जा सकता है। इसके अलावा वन्य जीवों को आश्रय मिलता है और जैव विविधता को बढ़ावा मिलता है। उन्होंने बताया कि 16 जुलाई यानी बुधवार को एनटीडी मृग विहार में प्रस्तावित पौध रोपण के संयुक्त कार्यक्रम में भी विद्यालय की भागीदारी रहेगी।

ADVERTISEMENTS
🔴 EXCLUSIVE: भीषण बस हादसा!

हल्द्वानी से पिथौरागढ़ जा रही बस पलटी, मौके पर मची चीख-पुकार!

हादसे की पूरी वीडियो और रेस्क्यू अभियान देखने के लिए ऊपर क्लिक करें।

यूट्यूब पर देखें
⚠️ बागेश्वर में मौसम का ‘रौद्र’ रूप

पहाड़ों में भारी बारिश के बाद क्या हैं हालात? सीधे ग्राउंड ज़ीरो से देखें यह विशेष वीडियो रिपोर्ट।

▶ वीडियो देखने के लिए क्लिक करें
SOURCE: YOUTUBE SHORTS
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments