HomeUttarakhandAlmoraराज्य आंदोलनकारी पूरन जोशी का आकस्मिक निधन, उलोवा ने जताया शोक

राज्य आंदोलनकारी पूरन जोशी का आकस्मिक निधन, उलोवा ने जताया शोक

CNE REPORTER, ALMORA

ADVERTISEMENTSAd

उत्तराखंड राज्य आंदोलन के समर्पित सेनानी पूरन जोशी के आकस्मिक निधन पर उत्तराखंड लोकवाहिनी ने गहरा शोक व्यक्त किया है। पूरन जोशी ने 1994 के राज्य आंदोलन के दौरान दन्या जैसे ग्रामीण अंचल में आंदोलन की अलख जगाकर जनचेतना को स्वर दिया। वे सामाजिक प्रतिबद्धता, समर्पण और निष्ठा के प्रतीक माने जाते थे।

पूरन जोशी वरिष्ठ पत्रकार रमेश जोशी के छोटे भाई थे। वे सरल, संवेदनशील और संघर्षशील व्यक्तित्व के धनी थे, जिनकी भूमिका राज्य निर्माण की जन आधारित चेतना में अविस्मरणीय रही है।

उनके निधन पर दयाकृष्ण कांडपाल, जगत रौतेला, पूरन चन्द्र तिवारी, अजय मित्र सिंह बिष्ट, जंगबहादुर थापा, विशन दत्त जोशी एवं अजय मेहता शामिल हैं। सभी ने दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना करते हुए उनके परिजनों के प्रति गहरी संवेदना प्रकट की है। उत्तराखंड लोकवाहिनी ने कहा कि पूरन जोशी का जीवन आने वाली पीढ़ियों के लिए प्रेरणा का स्रोत बना रहेगा।

ADVERTISEMENTS
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments