सीएनई रिपोर्टर, हल्द्वानी। मुखानी पुलिस ने अवैध शराब के साथ दो महिलाओं की गिरफ्तारी की है। इनके पास से पाउच वाली कच्ची शराब की बरामदगी हुई है।

मिली जानकारी के अनुसार वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नैनीताल प्रहलाद नारायण मीणा द्वारा वर्तमान में त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव 2025 में प्रचलित आदर्श आचार संहिता के दौरान अवैध मादक पदार्थों की अधिक से अधिक जब्ती किए जाने हेतु सभी थाना व चौकी तथा SOG प्रभारी को निर्देशित किया गया है। अनुपालन में नैनीताल पुलिस द्वारा लगातार कार्यवाही की जा रही है।
मुखानी थानाध्यक्ष दिनेश जोशी पुलिस टीम द्वारा चैकिंग के दौरान सैफी फॉर्म को जाने वाला रास्ता फतेहपुर से गुड्डी पत्नी फिरोजी निवासी गुजरोड़ा फतेहपुर थाना मुखानी जनपद नैनीताल उम्र 60 वर्ष को 40 पाउच अवैध कच्ची शराब खाम के साथ गिरफ्तार किया। पुलिस टीम में एसआई मनोज अधिकारी, कांस्टेबल पूरन सिंह, महिला कांस्टेबल अचला गड़िया शामिल रहे।
वहीं पुलिस टीम द्वारा सैफी फॉर्म को जाने वाला रास्ता फतेहपुर से मनीषा पत्नी नीरज निवासी गुजरोड़ा फतेहपुर थाना मुखानी जनपद नैनीताल उम्र 25 वर्ष को भी 41 पाउच अवैध कच्ची शराब खाम के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस टीम में उप निरीक्षक अविनाश मौर्य, अ.उ.नि. चंपा मेहरा, हेड कांस्टेबल हरीश मार्तोलिया शामिल रहे।

