HomeBreaking Newsहमारा स्कूल हमारे वन: विद्यार्थियों ने किया 130 उपयोगी पौधों का रोपण

हमारा स्कूल हमारे वन: विद्यार्थियों ने किया 130 उपयोगी पौधों का रोपण

ADVERTISEMENTS

भूमि संरक्षण वन प्रभाग रामगढ़ रेंज की पहल

सीएनई रिपोर्टर, सुयालबाड़ी। भूमि संरक्षण वन प्रभाग नैनीताल के रामगढ़ रेंज अंतर्गत राजकीय इंटर कॉलेज ढोकाने में हमारा स्कूल हमारे वन कार्यक्रम के तहत उपयोगी व औषधीय प्रजाति के वृक्षों के 130 पौधों का रोपण किया गया।

भूमि संरक्षण वन प्रभाग नैनीताल रामगढ़ राजि के अंतर्गत पीएम श्री अटल उत्कृष्ट राजकीय इंटर कालेज ढोकाने (नैनीताल) में हमारा स्कूल हमारा वृक्ष योजना के अंतर्गत सभी छात्र—छात्राओं ने वृक्षारोपण किया। इस कार्यक्रम में विद्यालय के प्रधानाचार्य मोहन प्रसाद के साथ ही विद्यालय के अध्यापक डॉ. मनोज गैड़ा, मोहन चन्द्र जोशी, कुबेर सिंह बिष्ट, वन विभाग के कर्मचारी सागर सिंह जीना, वन दरोगा रमेश चन्द्र त्रिपाठी, वन दरोगा एवं संरपच बंसगाव किशन लाल ने विशेष सहयोग दिया।

वृक्षारोपण कार्यक्रम के ​तहत विभिन्न प्रजाति के पौधे लगाये गये। जिनकी संख्या लगभग 130 है। यह कार्यक्रम सफल रहा। विद्यालय के सभी छात्र—छात्राओं ने वृक्षारोपण कार्यक्रम में बढ़—चढ़कर हिस्सा लिया। साथ ही रोपे गए पौधों की सुरक्षा जिम्मेदारी ली। कार्यक्रम के तहत आंवला के 30, दाड़िम 25, हरण 25, बहेडा 25 व बेलपत्री के 25 पौधों का रोपण किया गया।

ADVERTISEMENTS
🔴 BREAKING: खनन कारोबारी का खौफनाक गुस्सा! रेट विवाद में प्रतिद्वंद्वी का क्या हाल किया? (देखें वीडियो)
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments