सीएनई रिपोर्टर, हल्द्वानी। मौसम विभाग ने कुछ देर पूर्व जारी सूचना में आज 10 जुलाई को बारिश का येलो अलर्ट (Yellow Alert) जारी किया है।
ADVERTISEMENTS
जारी सूचना में बताया गया है कि अल्मोड़ा, बागेश्वर, चमोली, चंपावत, नैनीताल, पिथौरागढ़, देहरादून, टेहरी गढ़वाल में अलग-अलग स्थानों पर बारिश हो सकती है।
वहीं मसूरी, धनुल्टी, सुधोवाला, शासपुर, लच्छीवाला, डोईवाला, कपकोट, मुनस्यारी, कौसानी, द्वाराहाट, गंगोलीहाट, लाहाघाट, मुक्तेश्वर, रानीखेत तथा इसके आस—पास के क्षेत्रों में बिजली/तीव्र वर्षा के साथ बादल छाने की संभावना है। बताना चाहेंगे कि मौसम विभाग की ओर से बारिश का यह अलर्ट शाम 6 बजे से लेकर रात 9 बजकर 13 मिनट तक के लिए जारी हुआ है।
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।