HomeBreaking Newsहल्द्वानी : बिना सत्यापन किरायेदार रखना पड़ा भारी, 16 मकान मालिकों के...

हल्द्वानी : बिना सत्यापन किरायेदार रखना पड़ा भारी, 16 मकान मालिकों के 10–10 हजार के चालान

एसपी सिटी, सीओ के नेतृत्व में पुलिस की 06 टीमों ने की रेड

सीएनई रिपोर्टर, हल्द्वानी। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नैनीताल प्रहलाद नारायण मीणा के निर्देशन में जनपद को अपराध मुक्त एवं सुरक्षित बनाए रखने हेतु नैनीताल पुलिस द्वारा लगातार सत्यापन एवं चैकिंग अभियान चलाया जा रहा है। आदेश के अनुपालन में पुलिस की आधे दर्जन टीमों ने बनभूलपुरा व आस—पास के क्षेत्र में वृहद सत्यापन अभियान चलाया। इस दौरान सत्यापन न करने वाले 82 लोगों के खिलाफ कार्रवाई हुई। साथ ही बगैर सत्यापन किराएदार रखने पर मकान मालिकों पर 16 मकान मालिकों का 10—10 हजार का चालान किया गया।

ADVERTISEMENTSAd Ad

इस अभियान के अंतर्गत गत दिवस एसपी सिटी प्रकाश चंद्र, co सिटी नितिन लोहनी तथा co लालकुआं दीपशिखा अग्रवाल के नेतृत्व में पुलिस टीम द्वारा बनभूलपुरा क्षेत्र में लाईन नंबर 01 से 18 तक, गौजाजाली, इंद्रानगर, जवाहर नगर, रेलवे बाजार आदि जगहों में पुलिस की 06 टीमों द्वारा थाना क्षेत्र में निवास कर रहे किरायेदारों, बाहरी व्यक्तियों, दुकानदारों, होटलों, ढाबों एवं निर्माण स्थलों पर कार्यरत श्रमिकों का सत्यापन अभियान चलाया गया।

इस दौरान बिना सत्यापन किरायेदारों को निवास कराने वाले मकान मालिकों के विरुद्ध भी वैधानिक कार्यवाही की गई। चेकिंग के दौरान अनियमित्ता पाए जाने पर निम्न कार्यवाही की गई —

  • सत्यापन न करने/कराने वालों के विरुद्ध 81 व 83 पुलिस एक्ट के अंतर्गत 82 व्यक्तियों के चालान कर संयोजन शुल्क 26,500 रूपये, जमा कराया गया।
  • किरायेदारों का सत्यापन न कराने पर 16 मकान मालिकों के (10 हजार प्रत्येक) कुल 1,60,000 रुपए के चालान कर न्यायालय को रिपोर्ट प्रेषित की गई।
  • MV ACT के अंतर्गत 13 चलान, संयोजन शुल्क 3000 रूपये
  • कोटपा एक्ट के अंतर्गत 05 चालान संयोजन शुल्क 1000 रुपए जुर्माना जमा कराया गया
ADVERTISEMENTS
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments