HomeUttarakhandBageshwarबिग ब्रेकिंग : मौसम विभाग ने जारी किया भारी बारिश का अलर्ट

बिग ब्रेकिंग : मौसम विभाग ने जारी किया भारी बारिश का अलर्ट

ADVERTISEMENTS

देहरादून। मौसम विभाग ने आज से अगले दो रोज तक भारी से बहुत भारी बारिश की आशंका व्यक्त करते हुए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। आज शुक्रवार को बागेश्वर जनपद में भारी से बहुत भारी बारिश होने की संभावना है। वहीं, देहरादून व चमोली सहित अन्य जनपदों में कहीं—कहीं हल्की व तीव्र बारिश हो सकती है।

मौसम विज्ञान केंद्र देहरादून से जारी सूचना के अनुसार शनिवार 5 जुलाई को बागेश्वर व रुद्रप्रयाग जनपदों में कहीं भारी बारिश, गर्जन के साथ बिजली चमकने तथा बारिश के तीव्र दौर की आशंका है। राज्य के देहरादून, चमोली, टिहरी, पिथौरागढ़, नैनीताल जनपदों में भी कहीं—कहीं भारी बारिश हो सकती है। रविवार 6 व सोमवार 7 जुलाई को भी बागेश्वर सहित कई जनपदों में भारी से भारी बारिश हो सकती है।

65 साल के मैराथन मैन महिपाल सिंह
65 की उम्र में शुगर को दी मात!
देखें 'फिट दादाजी' की पूरी कहानी (आवाज़ के साथ)

बता दें कि उत्तराखंड में आज कई जनपदों में बारिश हो रही है। बारिश के कारण विभिन्न स्थानों पर भूस्खलन की सूचना है। इससे सड़कें बंद हो गई हैं। लोगों का जीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। चार धाम यात्रा भी प्रभावित हुई है। स्टेट इमरजेंसी ऑपरेशन सेंटर के अनुसार, गुरुवार को 113 सड़कें बंद थीं। इनमें दो नेशनल हाइवे भी शामिल हैं। चमोली जिले में सबसे ज्यादा 23 सड़कें बंद थीं। पिथौरागढ़ में 22 सड़कें बंद थीं।

केदारनाथ यात्रा को गुरुवार सुबह रोक दिया गया। सोनप्रयाग-गौरीकुंड मार्ग पर मनकुटिया के पास भूस्खलन हुआ था। यह घटना पिछली रात 10 बजे हुई। इससे 40 से ज्यादा तीर्थयात्री फंस गए थे। ये सभी तीर्थयात्री केदारनाथ से लौट रहे थे। स्टेट डिजास्टर रिस्पांस फोर्स (SDRF) ने मलबे से अस्थायी रास्ता बनाया। फिर तीर्थयात्रियों को वहां से निकाला गया।

तीर्थयात्रियों की संख्या में आई कमी

बारिश के कारण चार धाम यात्रा पर आने वाले यात्रियों की संख्या भी कम हो गई है। कुछ हफ्ते पहले तक हर दिन 50,000 से ज्यादा लोग यात्रा कर रहे थे। अब यह संख्या घटकर 14,000 से 15,000 हो गई है। केदारनाथ में पहले हर दिन 20,000 से ज्यादा लोग आ रहे थे। अब यह संख्या घटकर 4,000 हो गई है।

यहां देखिए मौसम विभाग से जारी रिपोर्ट

ADVERTISEMENTS
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments