HomeBreaking Newsदेहरादून के इस गेस्ट हाउस में चल रहा था जिस्मफरोशी का धंधा,...

देहरादून के इस गेस्ट हाउस में चल रहा था जिस्मफरोशी का धंधा, 6 गिरफ्तार

ADVERTISEMENTS

आपत्तिजनक स्थिति में मिले पुरुष और महिलाएं

देहरादून। राजा रोड स्थित एक गेस्ट हाउस में सेक्स रैकेट का भंडाफोड़ हुआ है। तीन महिलाएं, दो पुरुष व मैनेजर को गिरफ्तार किया गया है। मौके से तमाम आपत्तिजनक सामग्रियां बरामद हुई हैं।

⚡ Exclusive Fact Check क्या भारत के शहरों में सचमुच फैल गया है 'जांबी ड्रग'? सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो की पूरी सच्चाई यहाँ पढ़ें...

एसएसपी अजय सिंह के अनुसार पुलिस को सूचना मिली थी कि राजा रोड स्थित आशियाना गेस्ट हाउस में संचालक, महिलाएं व युवतियों को बुलाकर देह व्यापार करवा रहा है। सूचना पर प्रभारी एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग यूनिट देहरादून को तत्काल कार्रवाई के निर्देश दिए।

एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग यूनिट और कोतवाली पुलिस की संयुक्त टीम ने गेस्ट हाउस में औचक छापेमारी की। इस दौरान पुलिस टीम को गेस्ट हाउस के अलग-अलग कमरों में 2 पुरुष और 3 महिलाएं आपत्तिजनक स्थिति में मिली। पुलिस टीम ने होटल के मैनेजर समेत 6 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।

होटल के मैनेजर का कहना है कि गेस्ट हाउस को नरेंद्र सिंह रावत निवासी चमोली ने लीज पर लिया है। गेस्ट हाउस में बाहरी राज्यों की रहने वाली उनकी परिचित महिलाओं से देह व्यापार करवाया जाता है। वह ग्राहकों से फोन पर संपर्क कर उन्हें महिलाओं की जानकारी देकर गेस्ट हाउस में बुलाता है तथा उनसे कमीशन लेकर उन्हें महिलाओं व युवतियों के पास भेजता है।

पुलिस ने मौके से गेस्ट हाउस के मैनेजर तापस शाहू को जिस्मफरोशी का धंधा संचालित करवाने के आरोप में निवासी ग्राम शांतडा, पोस्ट जस्कगरी, थाना रामनगर, तहसील कान्तई जिला ईस्ट मिगनापुर पश्चिम बंगाल को गिरफ्तार किया।

इसके अलावा कमलेश साहनी निवासी रागवा पोस्ट कोरा थाना सिमवाड़ा जिला दरभंगा बिहार। निक्का देवी निवासी ग्राम रागवा पोस्ट कोरा थाना सिमबाड़ा, दरभंगा, बिहार। संजीत कुमार निवासी कमलवीधा, पोस्ट बुन्दावन, थाना अररिया, तहसील अररिया, जिला शिवपुरा, पटना, बिहार। गुल्ली देवी निवासी ग्राम सुहागपुर चौक, थाना प्लासी, जिला अरिया, बिहार वर्तमान निवासी रायपुर, देहरादून और मनु गुरुंग निवासी बस्ती दलसिंहपारा टी गार्डन जलपाइगुड़ी, बंगाल वर्तमान निवासी प्रेमनगर को गिरफ्तार किया। आरोपितों के विरुद्ध शहर कोतवाली में मुकदमा दर्ज किया है।

ADVERTISEMENTS
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments