HomeBreaking Newsडीएम वंदना सिंह के आदेश पर आपदा प्रभावित क्षेत्रों को दौड़े तमाम...

डीएम वंदना सिंह के आदेश पर आपदा प्रभावित क्षेत्रों को दौड़े तमाम SDM

ADVERTISEMENTS

बारिश के चलते अलर्ट मोड में जिला प्रशासन

अधिकारियों को मोबाइल 24 घंटे चालू रखने के आदेश

सीएनई रिपोर्टर, नैनीताल। जिलाधिकारी एवं अध्यक्ष, जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (डीडीएमए) नैनीताल वंदना ने जिले में हो रही बारिश एवं मौसम विभाग की चेतावनी के मद्देनजर सभी विभागों को अलर्ट रहने के निर्देश दिए हैं।

डीएम वंदना सिंह
डीएम वंदना सिंह
⚡ Exclusive Fact Check क्या भारत के शहरों में सचमुच फैल गया है 'जांबी ड्रग'? सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो की पूरी सच्चाई यहाँ पढ़ें...

डीएम ने किसी भी प्रकार की आपदा की घटना होने पर तत्काल (रिस्पॉन्स समय कमसे कम) आपदा प्रभावित घटना स्थल पर पंहुच कर राहत एवं बचाव कार्य कराने के निर्देश दिए हैं। आदेशों के अनुक्रम में जिले के सभी तहसील क्षेत्रों में संबंधित उप जिलाधिकारियों द्वारा तहसील क्षेत्र अंतर्गत सभी संवेदनशील स्थलों का निरिक्षण किया गया।

जिलाधिकारी वंदना सिंह ने सभी सड़क निर्माण ऐंजेसियों को निर्देश दिए कि सड़क मार्ग बंद होने पर तत्काल उसे खोलते हुए आवागमन को सुचारु किया जाए। कहा कि इस हेतु जेसीबी ऑपरेटर सभी सवेदनशील स्थल पर तैनात रहें।

जिलाधिकारी ने जिले के सभी नदियों, नालों अंतर्गत भी नजर बनाए रखते हुए विशेष सावधानी बरतने व किसी भी प्रकार की घटना, जल भराव आदि की स्थिति पर तत्काल प्रभावी कार्रवाई करते हुए इनमें जलस्तर खतरे के निशान से ऊपर होने पर निकटस्थ निवास कर रहे स्थानीय लोगों को सूचित करते हुए उन्हें सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाए जाने के निर्देश दिए।

आपदा परिचालन केन्द्र के दूरभाष

डीएम ने ग्रामीण क्षेत्र में तैनात राजस्व एवं ग्रामय विकास विभाग के अधिकारीयों व कर्मचारियों को क्षेत्र में रहते हुए किसी भी प्रकार की घटना होने पर 24X7 संचालित जिला आपदा परिचालन केन्द्र के दूरभाष 05942-231178, 79,81 एवं मोबाइल नंबर 8433092458 एवं टॉल फ्री नंबर 1077 पर संपर्क कर सूचना देते हुए तत्काल मौके पर पहुंच पर कार्रवाई करना सुनिश्चित करें।

उन्होंने जिले के सभी अधिकारियों को निर्देश दिए कि मानसून काल में वह अपना मोबाइल बंद नहीं रखेंगे और किसी भी प्रकार की आपदा की घटना पर तत्काल रिस्पॉन्स करेंगे। साथ ही जिलाधिकारी ने आम जनता से भी अपील की है कि वह मौसम की चेतावनी के मद्देनज़र विशेष सतर्कता बरतें, पहाड़ी क्षेत्रों में अधिक वर्षा होने पर आवागमन से बचै और सुरक्षित रहें।

आपदा प्रभावित क्षेत्रों का निरीक्षण

जिलाधिकारी द्वारा दिए गए निर्देशों के क्रम में तथा सुबह से हो रही बारिश के दृष्टिगत जिले के सभी तहसील क्षेत्रों में सम्बंधित उप जिलाधिकारियों द्वारा तहसील क्षेत्र अंतर्गत सभी संवेदनशील स्थलों का निरिक्षण किया गया।

एसडीएम नैनीताल नवाजिश खलिक ने किया खूपी गांव का निरीक्षण

उप जिलाधिकारी नैनीताल नवाजिश खलिक द्वारा सुबह खूपी गांव का निरीक्षण कर गांव का जायजा लिया और लोगों से मिले। वर्तमान तक गांव की परिस्थितियां सामान्य है। इसके अतिरिक्त उन्होंने नैनीताल नगर अंतर्गत संवेदनशील क्षेत्र, चारटन लॉज, कृष्णापुर, बलिया नाला आदि क्षेत्रों का भी निरीक्षण किया। उन्होंने भीमताल, रामगढ़ क्षेत्र अंतर्गत भी सभी राजस्व निरीक्षकों को एवं राजस्व निरीक्षकों से दूरभाष पर वार्ता कर क्षेत्र की जानकारी ली, और सभी को अलर्ट पर रहने के निर्देश दिए। इसके अतिरिक्त उपजिलाधिकारी ने सड़क विभागों द्वारा आपदा की दृष्टिगत तैनात की गई जेसीबी का भी सत्यापन किया गया।

एसडीएम रामनगर प्रमोद कुमार का स्थलीय दौरा

उपजिलाधिकारी रामनगर प्रमोद कुमार द्वारा भी तहसील के सवेदनशील क्षेत्र सांवल्दे, कोसी बैराज, भरतपुरी, पम्पापुरी, गौजानी, चोरपानी, हिम्मतपुर डोटीयाल आदि क्षेत्रों का
स्थलीय निरीक्षण किया। धनगढ़ी और पानोद नाले से भी आवागमन सुचारू है। वर्तमान तक सभी जगह स्थिति सामान्य है। उन्होंने क्षेत्र के राजस्व उप निरिक्षकों से भी लगातार दूरभाष पर क्षेत्र की जानकारी ली जा रही है तथा आवश्यक निर्देश दिए गए।

एसडीएम कालाढूंगी परितोष वर्मा ली जानकारी

इसी तरह उप जिलाधिकारी कालाढूंगी परितोष वर्मा ने भी विभिन्न क्षेत्रों का निरीक्षण किया। उन्होंने अवगत कराया कि वर्तमान तक क्षेत्र में स्थिति सामान्य है। उन्होंने क्षेत्र के राजस्व उप निरिक्षकों से भी दूरभाष पर जानकारी ली गई तथा आवश्यक निर्देश दिए गए।

नगर आयुक्त हल्द्वानी ऋचा सिंह लिया स्थलीय जायजा

नगर आयुक्त हल्द्वानी ऋचा सिंह द्वारा नगर के विभिन्न क्षेत्रों का स्थलीय निरीक्षण कर जायजा लिया। उन्होंने आवास विकास कालोनी निकट बॉम्बे हॉस्पिटल के समीप सड़क में हुए जल
भराव की समस्या जो हो गई थी उसका मौके पर ही समाधान कर जल निकासी कराई गई। नगर आयुक्त ने हो रही बारिश के मद्देनज़र नगर के विभिन्न संवेदनशील स्थलों का निरीक्षण किया। तथा सुरक्षा व्यवस्थाओं का जायजा लिया।

एसडीएम हल्द्वानी राहुल शाह ने जांची जल निकासी

उप जिलाधिकारी हल्द्वानी राहुल शाह द्वारा भी हल्द्वानी नगर अंतर्गत सवेदनशील रकसिया व देवखड़ी नाले क्षेत्रों का स्थलीय निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने नाले में कराए जा रहे जल निकाशी कार्यों का भी स्थलीय निरिक्षण किया गया। उन्होंने तहसील आपदा कंट्रोल रूम से तहसील के विभिन्न क्षेत्र में तैनात राजस्व उप निरीक्षकों से भी इस सम्बन्ध में जानकारी लेते हुए उन्हें सतर्क रहने के निर्देश दिए।

एसडीएम कैंचीधाम मोनिका का भूसखलन प्रभावित क्षेत्रों का दौरान

इसी प्रकार जिलाधिकारी के निर्देश पर उप जिलाधिकारी कैंची धाम मोनिका द्वारा तहसील क्षेत्र अंतर्गत विभिन्न सड़क मार्गों, संवेदनशी स्थलों, ग्रामीण मार्गो आदि क्षेत्रों का स्थलीय निरीक्षण किया गया।

उन्होंने राष्ट्रीय राजमार्ग 109 भवाली-अल्मोड़ा के भोर्या बैण्ड संवेदनशील स्थल के निरिक्षण के साथ ही इसी मोटर मार्ग के चमडिया नामक स्थान पर भूसखलन प्रवाहित क्षेत्र का भी उनके द्वारा निरीक्षण किया गया उन्होंने खैरना-बेतालघाट मोटर मार्ग पर धनियाकोट ग्राम के पास क्षतिग्रस्त भाग का भी निरीक्षण किया गया। इस दौरान शैलकोर्ट-पान कटरा मोटर मार्ग में जेसीबी मशीन द्वारा किए जा रहे कार्यों का भी निरीक्षण उनके द्वारा किया गया। इस दौरान उन्होंने क्षेत्र में तैनात सभी राजस्व उप निरीक्षकों से भी क्षेत्र की जानकारी लेते हुए उन्हें आवश्यक लेते हुए उन्हें अलर्ट रहने के निर्देश दिए गए। इस दौरान उनके साथ राजस्व निरीक्षक नरेश असवाल उपस्थित रहे।

एसडीएम धारी एन गोस्वामी ने लिया जायजा

उप जिलाधिकारी धारी के एन गोस्वामी द्वारा भी सुबह से तहसील के विभिन्न क्षेत्रों में जाकर क्षेत्र का जायजा लिया गया। इस दौरान उन्होंने क्षेत्र की बंद चार ग्रामीण सड़कों को भी सम्बंधित विभागों के माध्यम से खुलवाने का कार्य कर आवागमन को सुचारु किया गया। इस दौरान उन्होंने क्षेत्र में तैनात राजस्व उप निरिक्षकों से भी जानकारी लेते हुए उन्हें आवश्यक निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि क्षेत्र में वर्तमान तक स्थिति सामान्य है।

ADVERTISEMENTS
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments